सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या का मामला इस समय सीबीआई के पास है। सीबीआई मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है। इसी बीच तमाम न्यूज चैनल्स और सोशल मीडिया के द्वारा भी कई तरह के खुलासे किए जा रहे हैं। जिनमें महेश भट्ट का नाम भी इस केस से जोड़ा जा रहा है। क्योंकि महेश भट्ट रिया चक्रवर्ती के करीबी हैं। हाल ही में इन दोनों की कुछ व्हॉट्एप पर हुई बातचीन सामने आई हैं। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर महेश भट्ट काफी ट्रोल भी हो रहे हैं। वहीं अब उनकी बेटी और पत्नी दोनों ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट के वायरल चैट्स पर बेटी और पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'अपने फैक्ट्स को सही करें'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेश भट्ट की बड़ी बेटी पूजा भट्ट और उनकी पत्नी सोनी राजदान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर अपने परिवार के बारे में चल रहीं थ्योरी का बेबाकी से जवाब देती हैं। ऐसे में जब महेश भट्ट पर एक बार फिर से कुछ आरोप लगे तो सोनी राजदान और पूजा भट्ट दोनों से ही ये देखा नहीं गया। दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर रिया और महेश भट्ट के बीच हुई बातचीत पर जवाब दिया है।
पूजा भट्ट से एक ट्वीट के साई कुछ स्क्रीनशॉट साझा किए हैं। इन स्क्रीनशऑट में वही मैसेज हैं जो महेश भट्ट ने रिया चक्रवर्ती को भेजे थे। पूजा ने इसे शेयर करते हुए कहा कि चैनल जिस मैसेज को मोस्ट एक्सप्लोसिव कहकर बता रहा है। वो मैसेज मेरे पिता ने मुझे भी भेजा था मेरे साथ और भी अनगिनत लोगों को भी उसी दिन (9 जून) को भेजा था। इतना ही नहीं ट्विटर पर भी पोस्ट किया था। अपने फैक्ट्स को सही करें।
Interestingly,the message @IndiaToday refers to as ‘most explosive revelation’ is a message that my father also sent me & countless other people on his phone list on the same day(June 9) & subsequently posted on Twitter as well (26-6-2020) get your facts right @IndiaToday 😊 https://t.co/EUWmhtGUXW pic.twitter.com/8jkO8rLcc0
पूजा की इस पोस्ट को रिट्वीट करते हुए महेश भट्ट की पत्नी सोनी राजदान ने भी इस मामले में खुलकर जवाब दिया। सनी ने अपने फोन से स्क्रीनशॉट लिया जिसमें वही मैसेज महेश भट्ट ने उन्हें भी भेजा था। इसके साथ सोनी लिखती हैं, 'हां ये सही है। ये हैं मेरा। हमें ये रोज मिलते हैं।' इसके साथ ही सोनी न्यूज चैनल्स पर भी जमकर भड़कीं। सोनी ने कहा कि पता नहीं कब हमें असल न्यूज देखने को मिलेगी।
Yes true. Here is mine. We get them everyday. When will news channels actually give us real news and not fabricated spin-offs. Most seem to have turned into uglier more salacious versions of Stardust and Cine Blitz. https://t.co/2f5tKKhwLu pic.twitter.com/l7IS2xavUS
गौरतलब है कि 8 जून को जब रिया सुशांत का घर छोड़कर चली गई थीं उसके बाद रिया और महेश भट्ट की बातचीत का एक चैट वायरल हुआ था। इस चैट में रिया सुशांत का घर छोड़ने के बाद की खुशी महेश भट्ट के साथ साझा करती हैं। रिया कहती हैं कि 'एक भारी मन और राहत के एहसास के साथ आयशा आगे बढ़ गई है सर।' अगले मैसेज में वह लिखती हैं, 'आपका आखिरी कॉल जगाने वाला था। आप मेरे एंजेल हैं, आप उस वक्त भी मेरे साथ थे और अब भी हैं।' रिया की इन बातों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें महेश भट्ट ने ही सुशांत का घर छोड़ने की सलाह दी थी।
पढ़ें: जिया खान का हाथ थामे बैठे नजर आए महेश भट्ट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो