फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत की मौत के दिन रिया चक्रवर्ती संग बातचीत के वाट्सएप चैट्स लीक होने के बाद फिर सुर्खियों में महेश भट्ट, अब जिया खान का हाथ थामे थ्रोबैक वीडियो वायरल

Sat, 22 Aug 2020 09:37 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 22 Aug 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
Throwback Video Of Mahesh Bhatt With Late Actress Jiah Khan Goes Viral
महेश भट्ट, जिया खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की डेथ मिस्ट्री को सुलझाने के लिए फिलहाल सीबीआई काम कर रही है। इस मामले में सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को मुख्य आरोपी बताया है। इन सभी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। रिया चक्रवर्ती के साथ ही मामले में फिल्म निर्देशक महेश भट्ट की काफी चर्चाओं में आ गए हैं। महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती के बीच का रिश्ता किसी को समझ में नहीं आ रहा है। ऐसे में महेश भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो एक दिवंगत अभिनेत्री का हाथ थामे नजर आ रहे हैं।

Throwback Video Of Mahesh Bhatt With Late Actress Jiah Khan Goes Viral
रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही इस मामले में महेश भट्ट का नाम जोड़ा जा रहा है। इसकी वजह है महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती के बीच का रिश्ता। दोनों की हाल ही में कुछ व्हॉट्एप चैट्स भी सामने आईं जो रिया के सुशांत का घर छोड़ने वाले दिन की है। वहीं अब हाल ही में महेश भट्ट का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में महेश भट्ट दिवंगत अभिनेत्री जिया खान के साथ नजर आ रहे हैं।

Throwback Video Of Mahesh Bhatt With Late Actress Jiah Khan Goes Viral
महेश भट्ट - फोटो : Social Media

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में महेश भट्ट और दिवंगत अभिनेत्री जिया खान नजर आ रहे हैं। वीडियो में महेश भट्ट, जिया खान का हाथ पकड़े हुए हैं। हालांकि वीडियो में क्या बातें हो रही हैं ये समझ में नहीं आ पा रहा है। साथ ही ये भी पता नहीं चल पाया है कि ये वीडियो कब का है। लेकिन इस वीडियो के वायरल होते ही इसे सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। साथ ही यूजर्स महेश भट्ट पर भी जमकर निशाना साध रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

You're view on this? #follow @bollywoodmedialove #ranbiralia #neetukapoor #aliabhatt #katrinakaif #riddhimakapoorsahni #anushkasharma #deepikapadukone #shraddhakapoor #ranbirkapoor #salmankhan #malaikaarorakhan #sunnyleone #amirkhan #shahrukhkhan #varundhawan #parineetichopra #ranveersingh #dishapatani #akshaykumar #urvashirautela #viratkohli #jacquelinefernandez #kapilsharma #priyankachopra #shahidkapoor

A post shared by Bollywood media love ❤ (@bollywoodmedialove) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Throwback Video Of Mahesh Bhatt With Late Actress Jiah Khan Goes Viral
रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट, सुशांत - फोटो : इंस्टाग्राम

इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो और वायरल हुआ था। जिसमें महेश भट्ट रिया चक्रवर्ती के साथ नजर आ रहे थे। वीडियो रिया की फिल्म 'जलेबी' के प्रमोशन के दौरान का था। जिसमें रिया चक्रवर्ती कहती हैं प्यार के बारे में बात कर रही हैं। वीडियो में रिया कहती हैं, 'प्यार में एक या डेढ़ साल बाद लोग एक -दूसरे को मारने पर उतारू हो जाते हैं। प्यार में कुछ महीने बाद लोग बदलने लगते हैं। लेकिन प्यार को लेकर उनका नजरिया काफी गहरा हो गया, यह काफी रियल हो गया है। इसलिए मुझे लगता है कि शायद मैं जीवनभर सिंगल ही रहने वाली हूं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

What are you're views on this?

A post shared by Bollywood 1M💙 (@lnbollywood) on

विज्ञापन
Throwback Video Of Mahesh Bhatt With Late Actress Jiah Khan Goes Viral
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि हाल ही में रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की कुछ चैट्स भी वायरल हुई हैं। जो सुशांत का घर छोड़ने के बाद की हैं। इन चैट्स से पता चलता है कि रिया सुशांत का घर छोड़ने के बाद काफी खुश थीं। इसके लिए उन्होंने महेश भट्ट का भी शुक्रिया अदा किया था। वहीं इसके बाद एक चैट और वायरल हुई जिसमें महेश भट्ट रिया को कॉल करने के लिए कहते हैं। ये बात 14 जून यानी सुशांत के निधन के दिन की ही है।

पढ़ें: बॉलीवुड सितारों ने की घर पर गणेश जी की स्थापना, तैमूर ने खुद अपने हाथों से बनाए गणपति बप्पा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed