फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत के पड़ोसी का खुलासा, 13 जून की रात को जल्दी बंद हो गई थी घर की लाइट

Sat, 22 Aug 2020 07:30 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 22 Aug 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput neighbour reveals 13th june all lights of his house switched off
सुशांत सिंह राजपूत केस - फोटो : एएनआई, सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। सीबीआई की टीम सुशांत के बांद्रा स्थित फ्लैट में भी छानबीन कर रही है। जांच टीम अभिनेता के करीबियों से पूछताछ में जुटी है। इस बीच दिवंगत अभिनेता के पड़ोसी ने बड़ा खुलासा किया है।  



sushant singh rajput neighbour reveals 13th june all lights of his house switched off
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत के निधन के बाद यह कहा जा रहा था कि उनकी मौत से पहली वाली रात घर में पार्टी हुई थी। हालांकि पड़ोसी ने इस बात को खारिज कर दिया। पड़ोसी ने बताया कि उस रात सुशांत के घर कोई पार्टी नहीं हो रही थी और उनके घर की लाइट साढ़े 10 बजे के करीब बंद हो गई थी।

sushant singh rajput neighbour reveals 13th june all lights of his house switched off
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत के पड़ोसी ने बताया कि '13 जून की रात करीब 10.30 से 10.45 बजे के बीच सुशांत सिंह राजपूत के घर की सभी लाइट्स बंद हो गई थी। सिर्फ किचन की लाइट जल रही थी और वहां कोई पार्टी नहीं हो रही थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput neighbour reveals 13th june all lights of his house switched off
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

सीबीआई की टीम ने शनिवार को ही सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट की छत का निरीक्षण किया। सीबीआई की टीम सिद्धार्थ पिठानी और नीरज को भी साथ ले गई। वहीं, फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी सुशांत के फ्लैट पर पहुंची। एक अधिकारी ने बताया कि सुशांत के फ्लैट में सीबीआई की टीम अपराध के दृश्यों का नाट्य रूपांतरण करेगी, जहां वह 14 जून को लटकते पाए गए थे। 

विज्ञापन
sushant singh rajput neighbour reveals 13th june all lights of his house switched off
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

बता दें कि करणी सेना के सदस्य सुरजीत सिंह राठौड़ ने सुशांत के शव के साथ मोर्चरी में रहने का दावा किया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि यदि सीबीआई की टीम उनसे पूछताछ करती है तो वह एजेंसी को सब कुछ बताने के लिए तैयार हैं। राठौड़ ने दावा किया कि वे कूपर अस्पताल की मोर्चरी में मौजूद थे, जहां सुशांत के शव का पोस्टमॉर्टम हुआ था। उन्होंने कहा कि इस दौरान रिया का व्यवहार दोषी की तरह था। अभिनेत्री ने सुशांत का शेव देखने के बाद 'सॉरी बाबू' कहा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed