देशभर में आज गणेश चतुर्थी का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। लेकिन कोरोना काल में इस पर्व की धूम कुछ फीकी पड़ गई है। हालांकि सभी लोग इस मौके पर अपने घर पर भगवान श्रीगणेश की स्थापना करते हैं। ऐसे में बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटीज ने भी अपने घरों में बप्पा की मूर्ति स्थापित की है। साथ ही अपने फैंस को भगवान गणेश के जन्मोत्सव पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। ऐसे में सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहे सैफ और करीना के साहबजादे तैमूर अली खान।
Ganesh Chaturthi 2020: बॉलीवुड सितारों ने की घर पर गणेश जी की स्थापना, तैमूर ने खुद अपने हाथों से बनाए गणपति बप्पा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तैमूर अली खान ने अपने हाथों से गणपति बप्पा की मूर्ति बनाई है। उन्होंने मूर्ति को पूरी तरह से बनाकर हाथ जोड़कर गणेश मूर्ति के सामने पूजा भी की। तैमूर द्वारा बनाई गई इस मूर्ति की तस्वीरें खुद करीना कपूर ने शेयर की हैं। करीना ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, 'गणपति सेलीब्रेशन इस साल कुछ मुश्किल होने वाला है... लेकिन टिम ने इस त्योहार को खास बना दिया है। उसने हमारे लिए Lego से खूबसूरत गणेश जी तैयार किए हैं। आप सभी को हैप्पी गणेश चतुर्थी। मैं सभी के लिए शांति, स्वास्थ्य और सुरक्षा की प्रार्थना करती हूं।'
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on
शिल्पा शेट्टी भी हर साल की तरह इस साल भी अपने घर में गणपति बप्पा लेकर आईं। शिल्पा हर साल बड़ी ही धूमधाम से गणपति बप्पा को अपने घर लेकर आती हैं। हालांकि इस साल इतनी धूमधाम तो नहीं रही तो शिल्पा बड़ी सादगी के साथ अपने गणपति बप्पा को लेकर घर आईं। इस दौरान शिल्पा ने गुलाबी रंग का सूट पहना हुआ था जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
अभिनेता राजकुमार राव ने भी अपने घर पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की है। लेकिन खास बात ये है कि राजकुमार ने ये प्रतिमा अपने हाथों से बनाई है। उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर साझा करते हुए बताया है कि उन्हें ये बनाते हुए बहुत खुशी हुई।
A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao) on
सोनाली बेंद्रे भी हर साल अपने घर में गणपति की मूर्ति को स्थापित करती हैं। इस साल भी उन्होंने भगवान गणेश की मूर्ति घर पर स्थापित की है। जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा कर अपने फैंस को बधाई भी दी है।
A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre) on
पढ़ें: पत्नी मान्यता के साथ संजय दत्त ने गणपति का किया स्वागत, बप्पा से मांगी ये दुआ