फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Rajput Case: 14 जून के घटनाक्रम पर चाबी वाले का खुलासा, कहा- 'किसी ने कमरे में घुसने नहीं दिया'

Sat, 22 Aug 2020 06:39 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 22 Aug 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case News locksmith opened actor bedroom after actor death know details
सुशांत सिंह राजपूत केस - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई फुल एक्शन मोड में है। सीबीआई सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े करीबियों से पूछताछ कर रही है। जांच टीम ने कुक नीरज का बयान दर्ज कर लिया है। इस बीच वो चाबी वाला सामने आया है जिसने अभिनेता के निधन के बाद उनके कमरे का ताला तोड़ा था। 

Sushant Singh Rajput Case News locksmith opened actor bedroom after actor death know details
सुशांत सिंह राजपूत केस - फोटो : सोशल मीडिया

14 जून को सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी ने ताला खोलने वाले शख्स को फोन किया था। इस शख्स का नाम मोहम्मद रफी शेख है। एक चैनल से बातचीत में रफी शेख ने बताया कि उन्हें ये पता ही नहीं था कि ये सुशांत सिंह राजपूत का कमरा है। चाबी वाले ने बताया कि सुशांत के कमरे में कम्प्यूटराइज की (Key) वाला ताला था। इसे तोड़ने के लिए उन्होंने हथौड़ा और छुरे का इस्तेमाल किया। घटना के वक्त वहां चार लोग मौजूद थे। चाबी वाले के मुताबिक ताला तोड़ने के बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे चले जाने के लिए कहा। 

Sushant Singh Rajput Case News locksmith opened actor bedroom after actor death know details
सुशांत सिंह राजपूत केस - फोटो : File

चाबी वाले ने बताया कि 'मैंने ताला तोड़ा, ताला तोड़ने के बाद मुझे वहां से जाने के लिए कह दिया था। मुझे नहीं पता था कि कमरे के अंदर क्या हुआ था। जैसे ही दरवाजा खुला उन लोगों ने मुझे कुछ देखने ही नहीं दिया। कुछ भी दिखा नहीं। दरवाजा खुलते ही उन लोगों ने बोला- अब आप चले जाओ।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case News locksmith opened actor bedroom after actor death know details
सुशांत सिंह राजपूत केस - फोटो : सोशल मीडिया

रफी शेख ने कहा कि 'उस दिन कोई भी घबराया हुआ नहीं लग रहा था। सभी ये चाह रहे थे कि दरवाजा खुल जाए। उन लोगों को पैसे की कोई टेंशन नहीं थी। उन्हें सिर्फ कमरे का ताला तुड़वाना था। लॉक तोड़ने के बाद मैंने 2000 रुपये लिए थे। मुझे एक घंटे के बाद पता चला था कि वह सुशांत का घर है।'

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case News locksmith opened actor bedroom after actor death know details
सुशांत सिंह राजपूत केस - फोटो : इंस्टाग्राम

रफी शेख कहते हैं कि 'मैं जब घर से जा रहा था तो सुशांत की बहन वहीं थीं। घटना के बाद मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। एक घंटे के बाद पुलिस का कॉल आया कि आप जिधर लॉक तोड़ कर गए हैं, वापस आ जाओ, फिर मैं वापस गया।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed