{"_id":"5f4112bf368cab54f8087059","slug":"salman-khan-sister-arpita-khan-sharma-welcomes-ganpati-bappa-idol","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान के घर बिराजे गणपति बप्पा, बहन अर्पिता संग परिवार ने किया स्वागत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान के घर बिराजे गणपति बप्पा, बहन अर्पिता संग परिवार ने किया स्वागत
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 22 Aug 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान के घर पधारे गणपति
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की अलग ही धूम देखने को मिलती है। गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों ने गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना की। हालांकि कोरोना काल होने की वजह से इस बार वैसी रौनक तो नहीं है लेकिन भगवान के प्रति आस्था में कोई कमी नहीं आई है। अभिनेता सलमान खान के घर हर साल की तरह इस साल भी गणपति बिराजे हैं।
2 of 5
सलमान खान के घर पधारे गणपति
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान की बहन अर्पिता, भगवान गणेश की मूर्ति लेकर भाई सोहेल खान के घर पहुंचीं। इस दौरान अर्पिता ने गुलाबी रंग का सलवार सूट पहना था और मास्क लगाया हुआ था। गणपति की मूर्ति को संभाले हुए वो गोद में लिए नजर आईं।
3 of 5
सोहेल खान
- फोटो : सोशल मीडिया
गणपति बप्पा की मूर्ति जब गाड़ी से लाई गई तो पहले अर्पिता ने उनकी पूजा की। धूप, अगरबत्ती दिखाकर उन्होंने नारियल फोड़ा। अर्पिता के अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी बप्पा का स्वागत करते दिखे। सभी ने कोरोना के कहर की वजह से मास्क लगा रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हेलेन
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्पिता के साथ उनकी बहन अलवीरा और मां सलमा भी थीं। सोहेल खान और हेलेन भी गणपति का स्वागत करते दिखे। बता दें कि सलमान का परिवार ईद, दिवाली सहित हर त्योहार धूमधाम से मनाता है। किसी भी त्योहार के मौके पर पूरा परिवार एक साथ इकट्ठा होता है।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही बिग बॉस को होस्ट करते दिखेंगे। बीते दिनों वो शो का प्रोमो शूट करने के दौरान स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुए थे। इसके अलावा उन्होंने अपने फार्महाउस पर भी बिग बॉस का एक टीजर शूट किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।