फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी मान्यता के साथ संजय दत्त ने गणपति भगवान का किया स्वागत, बप्पा से मांगी ये दुआ

Sat, 22 Aug 2020 05:26 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 22 Aug 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
sanjay dutt wishes festival of ganpati bappa
संजय दत्त, मान्यता दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

गणेशोत्सव के मौके पर बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने घर पर गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना की है। इस बीच अभिनेता संजय दत्त ने भी पत्नी मान्यता के साथ एक तस्वीर साझा की है। जिसमें दोनों भगवान गणेश की मूर्ति के सामने खड़े हैं।

sanjay dutt wishes festival of ganpati bappa
संजय दत्त, मान्यता दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त हर साल अपने घर पर गणपति की मूर्ति की स्थापना करते हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'यह सेलिब्रेशन हर साल के जैसा भव्य नहीं है लेकिन बप्पा के प्रति हमारा विश्वास वैसा ही है। मैं उम्मीद करता हूं कि यह त्योहार हमारी जिंदगी की सभी मुश्किलों को खत्म कर दे और सभी को अच्छा स्वास्थ्य और खुशियां मिले। गणपति बप्पा मोरया।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

The celebrations aren't as huge as they used to be every year but the faith in Bappa remains the same. I wish that this auspicious festival removes all the obstacles from our lives and bless us all with health and happiness. Ganpati Bappa Morya🙏🏻

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay) on

sanjay dutt wishes festival of ganpati bappa
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त के इस पोस्ट पर मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने दिल वाला इमोजी बनाया। अभिनेता अली गोनी ने लिखा, 'गेट वेल सून लीजेंड, ऊपर वाला लंबी उमर दे।' वहीं संजय दत्त के प्रशंसकों ने भी उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। बता दें कि संजय दत्त इन दिनों फेफड़े के कैंसर का इलाज करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay dutt wishes festival of ganpati bappa
संजय दत्त, मान्यता दत्त - फोटो : एएनआई

बीते दिनों वो मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचे थे। घर से निकलते हुए संजय दत्त ने अपने सभी दोस्तों और प्रशंसकों को धन्यवाद दिया था। उन्होंने सभी से उनके लिए दुआएं करने के लिए कहा। पहले ये कहा जा रहा था कि संजय दत्त अमेरिका या सिंगापुर इलाज के लिए जा सकते हैं लेकिन मान्यता ने एक बयान जारी कर जानकारी दी कि संजय दत्त अभी कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज कराएंगे।

विज्ञापन
sanjay dutt wishes festival of ganpati bappa
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले आठ अगस्त को संजय दत्त सांस लेने में तकलीफ के बाद लीलावती अस्पताल पहुंचे थे। उस वक्त उनका कोविड 19 टेस्ट कराया गया था जो कि निगेटिव निकला। 11 अगस्त को पता चला कि संजय दत्त को फेफड़े का कैंसर है। अभिनेता ने एक पोस्ट कर बताया कि वो काम से कुछ समय के लिए ब्रेक ले रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed