फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CDR स्कैम में कंगना का नाम आते ही भड़कीं रंगोली, ट्वीट कर इतना तीखा बोलीं निकाल दी भड़ास

Thu, 22 Mar 2018 01:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Mar 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
CDR scam Kangana Ranaut sister rangoli breaks her silence
kangana
गैरकानूनी तरीके से कॉल डीटेल्स रिकॉर्ड (CDR) निकलवाने के मामले में एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बाद टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ और कंगना रनौत का भी नाम सामने आया था।हाईप्रोफाइल सीडीआर रैकेट में ठाणे पुलिस ने इस रैकेट में शामिल वकील रिजवान सिद्दीकी को गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ में नए खुलासे हो रहे है। इसी बीच कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल पुलिस पर बुरी तरह भड़क गई हैं।
CDR scam Kangana Ranaut sister rangoli breaks her silence
kangana
रंगोली ने डीसीपी को टैग करते हुए ट्वीट किया है कि जब हम किसी नोटिस का जवाब देते हैं तो वकील को पूरी जानकारी देते हैं। तो क्या ऐसी बातों को कानूनी उल्लंघन मान लिया जाएगा और किसी भी अनुमान के आधार पर अपनी स्टेटमेंट बनाकर किसी कलाकार को बदनाम करने के लिए इसे इस्तेमाल किया जाएगा। ऐसे आरोप लगाना बेहद ही असंतोषपूर्ण है। इस तरह के अनुमान लगाने से पहले पूरी तरह से जांच की जानी चाहिए।
 

 
CDR scam Kangana Ranaut sister rangoli breaks her silence
कंगना रनौत
आपको बता दें कि इस रैकेट में शामिल वकील रिजवान सिद्दीकी से पूछताछ में नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, दो साल पहले कंगना ने ऋतिक रोशन का मोबाइल नंबर वकील को दिया। फिलहाल, इसके पीछे की वजह सामने नहीं आई है, पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
CDR scam Kangana Ranaut sister rangoli breaks her silence
कंगना रनौत
इस मामले में कंगना का बयान भी सामने चुका है। कंगना ने बताया है, मेरा सीडीआर स्कैम से कोई लेना देना नहीं है। जब हम किसी नोटिस का जवाब देते हैं तो सारी डिटेल्स वकील को दे देते हैं। ऐसे में गलत अनुमान के अाधार पर ये मान लेना किसी भी स्टार की गलत छवि पेश करने जैसा है। किसी भी तरह की धारणा बनाने से पहले इस मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।
 
विज्ञापन
CDR scam Kangana Ranaut sister rangoli breaks her silence
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
आपको बता दें कि महाराष्ट्र पुलिस ने पिछले दिनों ठाणे में मोबाइल कम्पनियों से कॉल डिटेल चुराने वाले गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। आरोपी प्राइवेट जासूसों के लिए टेलिकॉम कंपनियों से कॉल रिकॉर्ड हासिल करते थे। इस गिरोह के पकड़े जाने के बाद कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के नाम सामने आ चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed