{"_id":"570260e54f1c1b9446c81149","slug":"celebrates-who-suicides-under-age-of-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"30 पार करने से पहले ही जिन सितारों ने कर ली खुदकुशी ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
30 पार करने से पहले ही जिन सितारों ने कर ली खुदकुशी
Mon, 04 Apr 2016 07:06 PM IST
जनार्दन पांडेय/अमर उजाला, दिल्ली
जनार्दन पांडेय/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 04 Apr 2016 07:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
प्रत्यूषा बनर्जी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बाहर से भले फिल्मी दुनिया खूब चमक-धमक वाली लगे, लेकिन जब कभी इस ग्लैमर भरी दुनिया की परतें खुलती हैं, काली स्याह नजर आती हैं। टीवी की 'आनंदी' प्रत्यूषा बनर्जी की मौत उसी काली सच्चाई को कहानी बयां करती है। पूरा बॉलीवुड उनकी मौत से स्तब्ध है। बीते एक अप्रैल को उन्हें अपने घर में फांसी पर लटकते हुए पाया गया था। धारावाहिक 'बालिका वधू' ने जितनी तेजी से प्रत्यूषा को चर्चित कर दिया, उतनी तेजी से वह दुनिया से चली गईं। अगस्त 10, 1991 को वह इस दुनिया में आईं थी, अपना 25वां जन्मदिन मनाने से पहले ही अपनी इहलीला समाप्त कर गईं।
30 पार करने से पहले ही जिन सितारों ने कर ली खुदकुशी
2 of 8
जिया खान
आज जो मातमी महौल देशभर में बना हुआ है, करीब तीन साल पहले भी यहीं वायका घटा था। तब भी एक अभिनेत्री ने ग्लैमर की उस दुनिया से ऊबकर अलविदा कर दिया था। फरवरी 20, 1988 को इस दुनिया में दाखिल होने वाली इस अभिनेत्री ने जवानी के पायदान पर कदम रखते ही सफलता की सीढ़िया चढ़ना शुरू कर दिया था। अमिताभ बच्चन फेम निशब्द में उनके अभिनय को सराहना मिली। इसके बाद भारत की पहली 100 क्लब में शामिल होने वाली फिल्म 'गजनी' का हिस्स बनी। इनके साथ भी वही हुआ, जितनी तेजी ने इन्होंने सफलता के सोपान चढ़े, उतनी तेजी से अलविदा कह गईं। जून 3, 2013 को नाड़ी कटी लाश देखकर सबसे होश उड़ गए थे। उनके आत्महत्या को लेकर अब भी अदालत में मामला चल रहा था। उनके प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप हैं। इनका नाम था जिया खान।
30 पार करने से पहले ही जिन सितारों ने कर ली खुदकुशी
3 of 8
नसीफा जोसेफ
ग्लैमर की दुनिया सबसे बड़ा नशा मॉडलिंग को माना जाता है। लड़कियां इस ओर खूब आकर्षित होती हैं। नसीफा जोसेफ भी ऐसा ही एक नाम था। मार्च 28, 1978 को बंगलुरु जैसे बड़े शहर में जन्म लेने वाली आधुनिक परिवार में पली बढ़ी नसीफा ने महज 26 साल की उम्र में मौत को गले लगा लिया। साल 1997 में इन्होंने मिस इंडिया यूनिवर्स (फेमिना मिस इंडिया) चुनी गई। इसी साल उन्होंने मिस यूनिवर्स के सेमी फाइनल तक का सफर तय किया। वहीं से इनकी प्रसिद्धि दिन-दूनी रात चौगूनी बढ़ी। पर वो नहीं मिला जो वो चाहती थीं। सात साल तक ग्लैमर की दुनिया के धक्के और मिस इंडिया यूनिवर्स से मिली ख्याति को ढोते-ढोते जिंदगी की जंग हार गईं। जुलाई 29, 2004 को उन्हें उनके मुंबई के वर्सोवा स्थित फ्लैट में फांसी पर झूलते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
30 पार करने से पहले ही जिन सितारों ने कर ली खुदकुशी
4 of 8
दिव्या भारती
इस शृंखला में सबसे ज्यादा मशहूर नाम है, दिव्या भारती। कहते हैं कि महज 19 वर्ष की आयु में इस अभिनेत्री की मौत न हुई होती तो आज शीर्ष की अभिनेत्री में शामिल होती। दिव्या ने महज 19 वर्ष की आयु में कई सफल फिल्मों में अहम भूमिकाएं अदा की थीं। कहते हैं कि अपनी छोटी सी उम्र में दिव्या ने अपने जमाने की हीरोइनों को पानी पिला दिया था। ग्लैमर की यह दुनिया इस प्रतिभाशाली अभिनेत्री को लील गई। कहते हैं कि दिव्या की मौत एक ऊंची जगह से गिरने से हुई। वह वहां से खुद कूद गईं, या किसी ने धक्का दे दिया, इसका आजतक खुलासा नहीं हो सका हैं। यूं तो ग्लैमर की दुनिया में होने वाली मौतों पर से कभी साफ-साफ पर्दा नहीं उठ सका। माना गया कि दिव्या ने आत्महत्या कर ली,। अप्रैल 5, 1993 को मुंबई में दिव्या की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
30 पार करने से पहले ही जिन सितारों ने कर ली खुदकुशी
5 of 8
ऐलन विलियम्स
यह भयावह चलन हिन्दी सिनेमा जगत की ही सच्चाई नहीं है। दुनिभर के ग्लैमकर की दुनिया का यही हाल है। विकिपीडिया पर बाकयदे '27 क्लब' नाम का एक पेज बना हुआ है। इसमें दुनियाभर के ग्लैमर की दुनिया से वास्ता रखने वाले उन होनहारों नाम हैं, जिन्होंने जिंदगी के 30 बसंत देखने से पहले ही काल के गाल में समा गए। ऐलन 'ब्लाइंड ऑउल' विल्सन ही ऐसा ही एक नाम है। सितंबर 3, 1970 को इन्होंने आत्महत्या कर ली। अमेरिका ये मशहूर संगीतकार-गायक अपना अमेरिकन ब्लूज बैंड कैनेड हीट बनाकर रातोरात सुर्खियां बटोरी थी। वह 27 साल के थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।