सब्सक्राइब करें

Bollywood: इन सेलेब्स के बच्चों ने फॉलो किया माता-पिता का रूटीन, योग में अपने पेरेंट्स को देते है कड़ी टक्कर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 04 Jul 2023 05:50 PM IST
विज्ञापन
Celebrities Kids Are Experts in Yoga From Allu Arjun Daughter To Soha Ali Daughter
स्टारकिड्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सेलेब्स अपनी फिल्मों के अलावा अपने टैलेंट को लेकर भी फैंस के बीच सुर्खियों में रहते हैं। यह सेलेब्स अपने साथ-साथ अपने बच्चों को भी हर परिस्थितियों से रूबरू कराने की पूरी कोशिश करते हैं, जिससे उनके बच्चे इस काबिल बन पाए कि वह दुनिया में खुद से अपनी पहचान बना सके। कई बार तो यह बच्चे अपना माता-पिता के नक्शेकदम पर चलकर उनसे भी आगे निकल जाते हैं। तो आज के इस लेख में हम आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे है, जो योग में अपने पेरेंट्स को कड़ी टक्कर देते हैं।

Trending Videos
Celebrities Kids Are Experts in Yoga From Allu Arjun Daughter To Soha Ali Daughter
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

अल्लू अर्जुन की बेटी अरहा
अल्लू अर्जुन अपनी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। अल्लू की साउथ में काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इसलिए फैंस अभिनेता को रियल के साथ-साथ रील प्लेटफॉर्म पर भी फॉलो करते हैं। आपको बता दें कि अल्लू की बेटी की एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें वह बेहद ही कठिन योगासन कर रही थी।  साउथ स्टार हैरान होकर बेटी को नाइट सूट में योग करते निहार रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebrities Kids Are Experts in Yoga From Allu Arjun Daughter To Soha Ali Daughter
सोहा अली खान की बेटी इनाया - फोटो : सोशल मीडिया

सोहा अली खान की बेटी इनाया
अभिनेत्री सोहा अली खान ने भले ही फिल्मों से दूरी बना ली हो, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोहा अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बेटी के साथ कई तस्वीरें और वीडियोज भी साझा करती रहती हैं। आपको बता दें कि सोहा अक्सर बेटी इनाया के साथ मुश्किल आसन करते क्लिक्स अपलोड करती हैं। सोहा कहती भी हैं- पेरेंटिंग का अहम हिस्सा है वर्कआउट।

Celebrities Kids Are Experts in Yoga From Allu Arjun Daughter To Soha Ali Daughter
नेहा धूपिया की बेटी मेहर - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा धूपिया की बेटी मेहर
अभिनेत्री नेहा धूपिया इस समय अभिनय की दुनिया से दूर अपना सारा वक्त अपने परिवार को दे रही हैं। नेहा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी और बच्चों की कुछ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। नेहा की बेटी मेहर अभी काफी छोटी हैं, लेकिन वह भी मां की तरह ही योग प्रेमी हैं। 

विज्ञापन
Celebrities Kids Are Experts in Yoga From Allu Arjun Daughter To Soha Ali Daughter
जूही की बेटी समायरा - फोटो : सोशल मीडिया

जूही की बेटी समायरा
बॉलीवुड अभिनेत्री जूही सिंगल मदर हैं। अपनी बेटी समायरा के साथ खूब समय बिताती हैं। उनसे ज्यादा उनकी बिटिया पारंपरिक इंडियन हेल्थ सिस्टम को फॉलो करती हैं। समायरा काफी अच्छे से योगासन कर लेती हैं। दो साल पहले उन्होंने अपनी बेटी की समुद्र किनारे वाली तस्वीर साझा की योग दिवस के दिन। इसमें बताया कि नन्ही समायरा उन्हें योग करने के लिए प्रेरित करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed