बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से एक नायब सितारें है, जो अपने शानदार अभिनय से भारतीय सिनेमा में चार चाँद लगा देते हैं। अभिनय की इस दुनिया में हर दूसरा कलाकार एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में है। ऐसे में कुछ फैंस से कनेक्ट होकर चर्चा में रहती हैं। वहीं, कुछ लोग अपने गुस्से को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। आज के इस लेख में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका अभिनय और गुस्सा दोनों ही बहुत पॉपुलर है। यह सभी वह अभिनेता है लोग जिनसे पंगा लेने की तो दूर की बात इस बारे में सोचते तक नहीं है। तो चलिए जानते हैं।
Bollywood Dabangg Actors : बॉलीवुड के ये अभिनेता हैं सबसे दबंग, पंगा लेने से डरता है हर कोई
संजय दत्त
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। संजय ने बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ सिनेमा में भी अपने अभिनय का परचम लहराया है। आपको बता दें कि संजय अपने अभिनय के साथ-साथ अपने गुस्से को लेकर भी काफी फेमस हैं। बॉलीवुड में लोग संजय को एंग्री यंग मैन के नाम से भी जानते हैं।
सलमान खान
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान अपनी पिछली रिलीज फिल्म किसी का भाई किसी की जान सिनेमाघरों में औंधे मुंह गिरी थी। इस समय सलमान खान ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ को होस्ट कर रहे हैं। आपको बता दें कि सलमान खान की दोस्ती और दबंगई से तो पूरा बॉलीवुड वाकिफ है। अपने गुस्से को लेकर सलमान खान सुर्खियों में छाए रहते है।
अक्षय कुमार
बॉलीवुड में अपने एक्शन स्टंट्स से सबको अपना दीवाना बनाने वाले खिलाड़ी कुमार यानी की अक्षय कुमार ने इस समय फिल्मों से दूरी बना ली है। अभिनेता अपनी फिल्मों के अलावा अपने गुस्से को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। अभिनेता अपने एक्शन में तो तेज है ही, लेकिन गुस्से में भी इनका कोई जवाब नहीं है।
अजय देवगन
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अपने फैंस को ज्यादातर शांत ही लगते होंगे, लेकिन आपको बता दें कि अभिनेता का गुस्सा भी किसी से कम नहीं है। फिल्म गोलमाल के बाद इनका करियर सातवें आसमान पर चला गया, वैसे तो इनकी बहुत सी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। कॉमेडी फिल्मों में भी इनका सिक्का खूब चला है।