{"_id":"621087d4597a7b0cef05f7ae","slug":"celebrities-like-dalip-tahil-salman-khan-kavya-thapar-nikhil-caught-in-drunk-and-drive-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Drink and Drive Case: काव्या थापर समेत ये सितारे भी ड्रिंक एंड ड्राइव केस में फंसे, किसी की हुई गिरफ्तारी तो किसी का लाइसेंस किया गया रद्द","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Drink and Drive Case: काव्या थापर समेत ये सितारे भी ड्रिंक एंड ड्राइव केस में फंसे, किसी की हुई गिरफ्तारी तो किसी का लाइसेंस किया गया रद्द
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
फिल्मी हस्तियों पर ड्रिंक एंड ड्राइव केस
- फोटो : Social Media
साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस काव्या थापर को हाल ही में जुहू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर शराब पीकर गाड़ी चलाने और पुलिस से बदतमीजी करने का आरोप लगा है। दरअसल उन्होंने एक एक्सीडेंट कर दिया था, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था। काव्या पहली ऐसी अभिनेत्री नहीं हैं जिनका नाम ड्रिंक एंड ड्राइव केस में आया हो। इससे पहले कई सितारे रहे हैं जिनपर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगा। कुछ को तो पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। चलिए जानते हैं कौन से हैं ये सितारे....
Trending Videos
2 of 6
सलमान खान
- फोटो : Social Media
2002 में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान पर हिट एंड रन का मामला दर्ज हुआ था। आरोप था सलमान ने शराब के नशे में फुटपाथ पर सोते लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी थी। इस मामले में कोर्ट में सलमान ने बयान दिया था कि पुलिस ने मुझे गलत फंसाया है। मैंने न शराब पी रखी थी और न ही मैं गाड़ी ड्राइव कर रहा था। कोर्ट ने इस मामले में सलमान खान को बरी कर दिया था। वहीं शराब के नशे में सलमान ने ऐश्वर्या राय के घर के बाहर जबरदस्त हंगामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
दिलीप ताहिल
- फोटो : Social Media
फिल्म बाजीगर, राजा, इश्क और रावण जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता दिलीप ताहिल भी ड्रिंक एंड ड्राइव केस में फंस चुके हैं। अभिनेता ने शराब के नशे में एक ऑटो को टक्कर मार दी थी। जिसमें दो लोग घायल हो गए थे। आरोप था कि ऑटो को टक्कर मारने के बाद दिलीप ने मौके से फरार होने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। जिसके बाद एक्टर को 2018 में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
4 of 6
आशुतोष कौशिक
- फोटो : Social Media
बिग बॉस 2 और रोडीज 5.0 सिजन 5 जीत कर रातोंरात स्टार बने आशुतोष कौशिक को भी पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़ लिया था। कोर्ट ने तब एक्टर का ड्राइविंग लाइसेंस एक साल के लिए सस्पेंड कर दिया था। वहीं उनपर 2500 रुपये का जुर्माना लगाया था। अब 12 साल बाद कौशिक ने कोर्ट में भूल जाने के अधिकार के तहत याचिका दायर की। जिसमें उन्होंने उनके शराब पीकर गाड़ी चलाने से जुड़े वीडियो और आर्टिकल्स हटाने का निर्देश देने की मांग की थी।
विज्ञापन
5 of 6
सिद्धार्थ शुक्ला और निखिल सिद्धार्थ
- फोटो : Social Media
बिग बॉस 13 विनर और बालिका वधू फेम दिवगंत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला भी शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए थे। एक्टर को मुंबई पुलिस ने शराब के नशे में पकड़ा था। पुलिस ने उनपर दो हजार का जुर्माना लगाया था। वहीं उनका लाइसेंस जब्त कर लिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।