फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बार संसद में नजर आएंगे ये 5 सेलेब्स, एक ने तोड़ा है 39 साल का रिकार्ड

Tue, 28 May 2019 05:44 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 28 May 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
celebrities who became first time member of parliament
Sunny, Smriti and Ravi Kishan - फोटो : file photo

लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने कांग्रेस को बुरी तरह हरा दिया। जहां एनडीए के खाते में 542 सीटों में से 352 सीट आईं वहीं यूपीए के हिस्से में सिर्फ 92 सीट आईं। लोकसभा चुनाव में इस बार महिलाओं का भी बोलबाला रहा। 17वीं लोकसभा में 78 महिला सांसद जीतकर संसद पहुंची हैं। इनमें से कुछ मनोरंजन जगत से भी संबंध रखते हैं। आइए आपको बताते हैं कौन-कौन से हैं वो सेलेब्स को इस बार संसद की शोभा बढ़ाने वाले हैं।

celebrities who became first time member of parliament
नुसरत जहां - फोटो : instagram
नुसरत जहां
बंगाली सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस नुसरत जहां बशीरहाट लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ीं और बहुत बड़ी जीत दर्ज की। नुसरत ने भाजपा उम्मीदवार सायंतन बसु को 350369 मतों से हराया। नुसरत भी पहली बार सांसद चुनी गई हैं और अगले 5 सालों तक आपको इनको संसद में देख सकते हैं।
celebrities who became first time member of parliament
Mimi Chakraborty - फोटो : instagram
तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर पश्चिम बंगाल की जादवपुर सीट से चुनाव लड़ने वाली मिमी चक्रवर्ती 30 साल की अभिनेत्री की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। मिमी ने भाजपा उम्मीदवार अनुपम हाजरा को 295239 वोटों से हराया। मिमी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। मिमी पहली बार सांसद बनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
celebrities who became first time member of parliament
स्मृति ईरानी - फोटो : BBC
स्मृति ईरानी
इस चुनाव में बीजेपी की स्टार महिला उम्मीदवार रहीं स्मृति इरानी जिन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके गढ़ अमेठी में हराया और साबित किया कि सियासत की पक्की खिलाड़ी हैं। गांधी परिवार के गढ़ अमेठी में 39 साल बाद परिवार के किसी सदस्य की हार हुई है। इससे पहले 1977 में संजय गांधी इस सीट से हारे थे। पिछला चुनाव हारने के बाद स्मृति ईरानी इस बार अमेठी से सांसद बनकर आई हैं।
विज्ञापन
celebrities who became first time member of parliament
रवि किशन (फाइल फोटो)
रवि किशन
गोरखपुर सीट पर बीजेपी के रवि किशन और सपा-बसपा-रालोद उम्मीदवार रामभुआल निषाद के बीच मुक़ाबला था जबकि कांग्रेस के मधुसूदन तिवारी मुकाबले को त्रिकोणीय बना रहे थे। हालांकि नतीजों में रवि किशन को 3 लाख से भी अधिक वोटों से जीत मिली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed