सब्सक्राइब करें

इन सितारों ने शेयर किए अपने कोरोना वायरस के लक्षण, अमिताभ बच्चन से लेकर मलाइका अरोड़ा तक का नाम शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 27 Dec 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
celebrities who opened up about their COVID 19 symptoms Amitabh Malaika Varun Arjun Harshvardhan Genelia Aftab
अमिताभ बच्चन, मलाइका अरोड़ा - फोटो : File Photo

साल 2020 की शुरुआत से ही कोरोना वायरस का प्रकोप देखा जा रहा है। इस वायरस का प्रकोप सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में देखा जा रहा है। जिसके चलते फिल्म इंडस्ट्री भी इससे जरा भी अछूती नहीं रही। बॉलीवुड के दिग्गज अमिताभ बच्चन से लेकर टीवी की अभिनेत्री मोहिना कुमारी तक इस वायरस की चपेट में आ गई थीं। हालांकि इन सितारों ने इसे मात दे दी है। कोरोना की चपेट में आए कई सितारों ने फैंस के साथ अपने कोरोना के लक्षण साझा किए थे। ऐसे में इस पैकेज में आपको बताते हैं ऐसे ही फिल्मी सितारों के बारे में जिन्होंने कोरोना वायरस के लक्षण फैंस के साथ शेयर किए हैं।

Trending Videos
celebrities who opened up about their COVID 19 symptoms Amitabh Malaika Varun Arjun Harshvardhan Genelia Aftab
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोनी टीवी

अमिताभ बच्चन
इस साल जुलाई के महीने में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। अमिताभ ने करीब महीनेभर तक इस बीमारी से जंग लड़ी थी। अमिताभ अस्पताल से ही ब्लॉग्स लिखा करते थे। अमिताभ ने इसी ब्लॉग के जरिए कोरोना के लक्षणों के बारे में भी लोगों को बताया था। अमिताभ ने बीमारी के दौरान होने वाले मानसिक तनाव और अकेलेपन के बारे में भी बताया। साथ ही बीमारी खत्म होने के बाद क्या होता है इस बारे में भी। अपने एक ब्लॉग में अमिताभ ने लिखा था, 'आपके शरीर से इस बीमारी के चले जाने पर भी तीन से चार हफ्ते हल्का बुखार रह सकता है। दुनिया ने इस रोग पर पूर्ण प्रमाण पद्धति नहीं पाई है। हर केस अलग है। हर दिन कोई नया लक्षण देखने को मिल रहा है। मेडिकल स्थिति पहले इतनी असहाय कभी नहीं थी। किसी एक या दो स्थानों पर नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में।'

विज्ञापन
विज्ञापन
celebrities who opened up about their COVID 19 symptoms Amitabh Malaika Varun Arjun Harshvardhan Genelia Aftab
वरुण धवन - फोटो : Twitter-@varundvn

वरुण धवन
अभिनेता वरुण धवन कुछ दिन पहले ही अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। इस बात की जानकारी वरुण ने खुद सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी थी। वरुण धवन में कोरोना के ज्यादा लक्षण नहीं थे। उन्होंने बताया था कि उन्हें कमजोरी महसूस हुआ करती थी। लेकिन उन्होंने पूरी तरह से अपना ख्याल रखा और इस वायरस को मात दी।

celebrities who opened up about their COVID 19 symptoms Amitabh Malaika Varun Arjun Harshvardhan Genelia Aftab
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram/malaikaaroraofficial

मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा ने कोरोना की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी थी। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर लिखा था, 'मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हूं, लेकिन मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि मैं पूरी तरह से ठीक महसूस कर रही हूं।' बता दें कि मलाइका ने बताया था कि उन्हें माइल्ड सिमटम्स थे। हालांकि उन्होंने ये भी बताया था भले ही सिमटम्स हों या ना हों लेकिन ये वायरस दिमागी तौर पर आपको परेशान कर देता है।

विज्ञापन
celebrities who opened up about their COVID 19 symptoms Amitabh Malaika Varun Arjun Harshvardhan Genelia Aftab
अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर को भी कोरोना वायरस हो गया था। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी थी। साथ ही उन्होंने बताया था कि उनके हल्के लक्षण पाए गए हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था, 'यह मेरा काम है कि आपको जानकारी दूं कि मेरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव निकला है। मैं अभी ठीक महसूस कर रहा हूं और मुझमें हल्के लक्षण हैं। डॉक्टर्स और अधिकारियों की सलाह पर मैंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed