सब्सक्राइब करें

छोटे से किरदार से सलमान ने शुरू किया था बॉलीवुड करियर, जानें 'दबंग' खान से जुड़ी कुछ बातें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 26 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan birthday Special know about career and love for galaxy apartment
सलमान खान - फोटो : instagram/beingsalmankhan

27 दिसंबर को बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान अपना जन्मदिन मनाते हैं। वैसे सलमान के फैंस के लिए ये दिन किसी त्योहार से कम नहीं होता है। कुछ फैंस जहां सोशल मीडिया पर अपने पसंदीदा सुपरस्टार के लिए खूब पोस्ट करते हैं तो वहीं कुछ फैंस भाईजान के जन्मदिन पर सलमान की एक झलक के लिए गैलेक्सी अपार्टमेंट्स तक पहुंच जाते हैं।

Trending Videos
Salman Khan birthday Special know about career and love for galaxy apartment
सलमान खान - फोटो : फाइल

बता दें कि सलमान खान मुंबई में गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में रहते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने कहा था, 'मैं किसी बड़े और लग्जरी बंगले के बजाए बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में रहना पसंद करता हूं क्योंकि मेरे पैरेंट्स इसमें रहते है। मैंने बचपन से काफी उल्टी-सीधी चीजें देखी हैं, लेकिन इससे अलग होने का ख्याल तक नहीं आया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan birthday Special know about career and love for galaxy apartment
मैंने प्यार किया

सलमान खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से की थी जिसमें उन्होंने सहायक अभिनेता के रूप में काम किया था। सलमान को पहली बड़ी कामयाबी 1989 में रिलीज हुई फिल्म 'मैंने प्यार किया' से मिली जिसमें वह मुख्य भूमिका में थे। बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था।

Salman Khan birthday Special know about career and love for galaxy apartment
सलमान खान - फोटो : फाइल

इसके बाद उनके करियर के शुरुआती दौर में आई फिल्में साजन, हम आपके हैं कौन, बीवी नं. 1 भी कमाई के लिहाज से हिट रहीं और धीरे धीरे सलमान खान का बॉलीवुड पर सिक्का चलने लगा। हालांकि एक वक्त ऐसा भी आया जब सलमान खान का करियर कुछ खास नहीं चला और उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगीं।

विज्ञापन
Salman Khan birthday Special know about career and love for galaxy apartment
सलमान खान - फोटो : फाइल

सलमान खान ने लेकिन हार नहीं मानी और एक बार फिर बॉलीवुड पर अपना परचम लहराया। बीते सालों के दौरान आई वांटेड, दबंग, रेडी, बॉडीगार्ड, एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, भारत जैसी हिट फिल्मों के जरिए सलमान ने यह साबित किया कि उनका जलवा अभी फीका नहीं पड़ा है। गौरतलब है कि सलमान खान जल्दी ही फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांडेट भाई' में नजर आएंगे।

पढ़ें: बेटी के निकाह के बाद भावुक हो गई थीं गौहर खान की मां, इस्माइल दरबार के पास जाकर कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed