फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raftaar Divorce: रफ्तार से पहले इन सितारों ने भी लिया तलाक, इस कपल ने तो 24 साल बाद तोड़ा था रिश्ता

Fri, 24 Jun 2022 02:00 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 24 Jun 2022 02:00 PM IST
सार

हाल ही में मनोरंजन जगत से लगातार कई रिश्तो के टूटने की खबर सामने आ रही है। इसी बीच शुक्रवार को भी मशहूर रैपर रफ्तार उर्फ दिलीन नायर और उनकी पत्नी कोमल के तलाक की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया।

विज्ञापन
Celebrity Divorce: from imran khan to sohail khan These stars also got divorced this year before raftaar
रफ्तार और कोमल - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में मनोरंजन जगत से लगातार कई रिश्तो के टूटने की खबर सामने आ रही है। इसी बीच शुक्रवार को भी मशहूर रैपर रफ्तार उर्फ दिलीन नायर और उनकी पत्नी कोमल के तलाक की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। कपल ने अपनी शादी के 6 साल बाद अलग होने का फैसला लिया है। दोनों काफी समय से अलग रह रहे थे लेकिन अब दोनों ने कानूनी तौर पर तलाक लेने को तैयार है। रफ्तार और उनकी पत्नी इस साल तलाक लेने वाले पहले कपल नहीं है। इससे पहले भी मनोरंजन जगत में कई जाने-माने कलाकार अपने लंबे रिश्ते को तोड़ चुके हैं। आइए जानते हैं मनोरंजन जगत के ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में-

Celebrity Divorce: from imran khan to sohail khan These stars also got divorced this year before raftaar
धनुष और ऐश्वर्या - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ के मशहूर कपल्स में से एक धनुष और ऐश्वर्या ने इसी साल 17 जनवरी को एक- दूसरे के अलग होने की जानकारी देते हुए सभी को हैरान कर दिया था। यह कपल बीते 18 साल से एक साथ था। अपने रिश्ते को खत्म करते हुए दोनों ने सोशल मीडिया पर एक संयुक्त बयान जारी किया था। अपने इस बयान में उन्होंने कहा था कि, हम दोस्त, जोड़ें, माता-पिता और एक- दूसरे के शुभचिंतक के रूप में 18 साल तक साथ रहे। आज हम एक ऐसी जगह खड़े हैं जहां हमारे रास्ते अलग हो रहे हैं। हमने एक जोड़े के रूप में अलग होने और हमें बेहतर रूप से समझने के लिए समय निकालने का फैसला किया है।
Celebrity Divorce: from imran khan to sohail khan These stars also got divorced this year before raftaar
राखी सावंत और रितेश - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर अपने रिश्तों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अभिनेत्री इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड आदिल को लेकर चर्चाओं में हैं, लेकिन इससे पहले वह अपने पति रितेश लंग अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में रही थी। राखी सावंत ने जब रितेश से शादी की थी तब बेशक उन्होंने लोगों को अपने पति रितेश से नहीं मिलवाया था। लेकिन बिग बॉस 15 में एक्ट्रेस के साथ उनके पति रितेश भी आए थे। इस दौरान राखी ने रितेश को सभी से मिलाया था। हालांकि, उन्होंने इसी साल फरवरी में बिग बॉस के बाद अपने पति रितेश से अलग होने का एलान कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Celebrity Divorce: from imran khan to sohail khan These stars also got divorced this year before raftaar
पवन सिंह दूसरी पत्नी ज्योति के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी सिनेमा से भी इस साल तलाक की खबर सामने आई थी। भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से अलग होने का फैसला ले लिया था। जानकारी के मुताबिक अभिनेता ने इस सिलसिले में आरा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी डाली है। वहीं दूसरी तरफ, इस मामले में अभिनेता की पत्नी ज्योति सिंह ने अपने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Celebrity Divorce: from imran khan to sohail khan These stars also got divorced this year before raftaar
सोहेल खान और सीमा सचदेव - फोटो : फाइल फोटो

बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान और उनकी पत्नी की राहें जुदा हो गई हैं। दोनों ने इसी साल तलाक का फैसला किया। इस कपल की शादी 24 साल बाद टूटी है। बता दें कि दंपति के दो बच्चे हैं, निर्वाण और योहान। जानकारी के मुताबिक दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे, जिसके बाद सोहेल खान और सीमा सचदेव तलाक की अर्जी फैमिली कोर्ट में दी। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed