फिल्म ‘संजू’ की रिलीज के चार साल बाद अपनी नई फिल्म ‘शमशेरा’ के जरिये बड़े परदे पर लौट रहे रणबीर कपूर इस बार डबल रोल में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर शुक्रवार को मुंबई में रिलीज हुआ और ट्रेलर के आखिरी सीन में जैसे ही दो दो रणबीर कपूर परदे पर नजर आए, हॉल में बैठे लोगों ने सीटियां और तालियां बजाकर इस खुलासे का स्वागत किया। अपने पहले डबल रोल से रणबीर कपूर भी खासे उत्साहित हैं। वह कहते हैं कि एक निर्देशक का कौशल और एक निर्माता का भरोसा ही मुझे इस किरदार के लिए अपना सब कुछ झोंक देने के लिए प्रेरित करता रहा है।
Shamshera Trailer: ‘शमशेरा’ के ट्रेलर से हुआ डबल रोल का खुलासा, रणबीर कपूर दिखेंगे बाप बेटे के रोल में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म ‘शमशेरा’ में अर्जुन कपूर का किरदार एक डकैत का है। ट्रेलर में ये डकैत कभी लंबे बालों और दाढ़ी के साथ दिखता है तो कभी उसकी दाढ़ी छोटी हो जाती है। ट्रेलर में शमशेरा अमीरों को लूटता नजर आता है। उसके पोस्टर लगने शुरू होते हैं तो लोग पूछते हैं कि ये कौन सा नया शमशेरा है। धन्नासेठों की अंग्रेज अफसर के सामने विनती और फिर क्रूर दरोगा शुद्ध सिंह का शमशेरा की नकेल कसने का बीड़ा उठाना भी लोगों को भाता है लेकिन ट्रेलर का हाईलाइट प्वाइंट इसके आखिर में आता है। जब इस बात से परदा उठता है कि फिल्म में रणबीर कपूर का डबल रोल है।
19वीं सदी के भारत में बसे गांव काजा की कहानी कहती निर्देशक करण मल्होत्रा की फिल्म ‘शमशेरा’ में रणबीर कपूर अपने इन किरदारों के बारे में खासे उत्साहित हैं। वह कहते हैं, ‘फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा और निर्देशक करण मल्होत्रा के भरोसे ने मुझे ये किरदार करने के लिए प्रेरित किया। इन दोनों किरदारों को करना और फिर इस राज को इतने दिनों तक छुपाकर रखना आसान नहीं रहा। मैं शुक्रगुजार हूं फिल्म से जुड़ी पूरी टीम का जिन्होंने दिन रात की मेहनत के साथ इस फिल्म को अंजाम तक पहुंचाया है।’
रणबीर कहते हैं, ‘कोई आज मुझसे मेरी ख्वाहिश पूछे तो मैं तो यही कहूंगा कि काश मेरे पिता इस फिल्म को देखने के लिए जीवित होते। वह हमेशा मेरी फिल्मों को लेकर, मेरे किरदारों को लेकर चौकन्ना रहे। वह इनकी समालोचना भी पूरी ईमानदारी से करते थे। उनको मेरी फिल्म पसंद आए या ना आए, वह इसके बारे में कोई भावना छुपाते नहीं थे। इसीलिए मैं आज इस बात से दुखी हूं कि वह ये फिल्म देख नहीं पाएंगे। हालांकि, मुझे इस बात की खुशी भी है कि मुझे ऐसी एक फिल्म करने का मौका मिला और मैं उम्मीद करता हूं कि वह जहां भी होंगे, मुझे देख रहे होंगे और मुझ पर गर्व महसूस कर रहे होंगे।’
हिंदी फिल्मों के बाजार में दक्षिण भारतीय फिल्मों के बढ़ते दबदबे के बीच रणबीर कपूर कहते हैं, ‘फिल्म ‘शमशेरा’ मेरी एक कोशिश है पूरे देश के दर्शकों के साथ संवाद स्थापित करने की। मैं एक अभिनेता और एक स्टार की तरह आगे बढ़ना चाहता हूं और फिल्म ‘शमशेरा’ इस दिशा में बढ़ाया गया एक सार्थक कदम है। विशाल दर्शक वर्ग के लिए फिल्में बनाने की ख्वाहिश सबकी होती है और हम सब ऐसी कहानियां कहना चाहते हैं जिनसे दर्शकों की विभिन्न पीढ़ियों से संबंध बन सके और वे सब आनंदित हो सकें। मुझे नहीं पता कि लोग मुझे इस तरह के किरदार में किस तरह स्वीकार करेंगे लेकिन मैं इस बात से बहुत उत्साहित हूं कि मुझे ऐसा एक किरदार करने का मौका मिला।’