हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हर साल सैकड़ों की संख्या में फिल्में बनती हैं। जहां कुछ फिल्में आसानी से रिलीज हो जाती हैं। वहीं कुछ फिल्में विवादों में फंस जाती हैं। आज हम आपको उन कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी पहली फिल्म ही किसी न किसी वजह से विवादों में घिर गई।
Debut Films: जुनैद से लेकर सारा अली खान तक, विवादों में घिरी इन सितारों की पहली ही फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड स्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म महाराज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इन दिनों स्ट्रीम की जा रही है। उनकी इस फिल्म को रिलीज होने में कई बाधाओं का सामना करना पड़ा। यह फिल्म 1862 के मानहानि मामले पर आधारित है, जिसमें वैष्णव समाज के महाराज और समाज सुधारक करसनदास मुलजी के बीच के कानूनी टकराव को दिखाया गया है। यह फिल्म तब मुश्किल में पड़ गई जब वैष्णव पुष्टिमार्ग संप्रदाय के सदस्यों ने इसकी रिलीज के खिलाफ याचिका दायर की। उनका दावा था कि फिल्म धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती है। हालांकि, गुजरात उच्च न्यायालय ने फिल्म देखने के बाद इसकी रिलीज पर लगी रोक हटा दी और कहा कि इसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है।
सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी आयुष शर्मा की पहली फिल्म लवरात्रि को विश्व हिंदू परिषद की नाराज़गी का सामना करना पड़ा था। संगठन के सदस्यों ने फिल्म के शीर्षक पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी। इस मुद्दे को सुलझाने के लिए फिल्म का शीर्षक बदलकर लवयात्री कर दिया गया।
केदारनाथ सारा अली खान की डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत मुख्य किरदार में नजर आए थे। यह फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई थी। 2013 केदारनाथ बाढ़ की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म को हिंदू समूहों से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था। फिल्म पर 'लव जिहाद' को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया था। विरोध के कारण उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में इस पर प्रतिबंध भी लगा दिया गया था। हालांकि, बाद में एक अदालत ने फिल्म के खिलाफ जनहित याचिका (पीआईएल) को खारिज कर दिया, इसे पब्लिसिटी स्टंट करार देते हुए शिकायतकर्ता पर जुर्माना लगाया था।
पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने रईस से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म को भी काफी विवादों का सामना करना पड़ा था। फिल्म के ट्रेलर में शाहरुख खान को इस्लामी जुलूस पर कूदते हुए दिखाने वाले दृश्य पर शिया मुस्लिम समुदाय ने आपत्ति जताई थी। इसके अलावा 2016 के उरी हमले के बाद राजनीतिक माहौल ने बॉलीवुड में पाकिस्तानी कलाकारों पर अनौपचारिक प्रतिबंध लगा दिया गया था, जिससे माहिरा भी प्रभावित हुई थीं। अभिनेत्री ने बाद में विवाद से उन पर पड़ने वाले भावनात्मक प्रभाव के बारे में भी बात की थी। उस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था कि उस अवधि के दौरान उन्हें चिंता और अवसाद से गुजरना पड़ा था।
Legend Saravanan: दूसरी फिल्म लेकर आ रहे हैं लेजेंड सरवनन, पिछली फिल्म 'द लेजेंड' के लिए हुए थे ट्रोल