Bollywood: इन सितारों ने किराए पर दिए हैं अपने आलीशान घर, फिल्मों के साथ यहां से भी करते हैं करोड़ों की कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफ अली खान
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान का। रॉयल परिवार से ताल्लुक रखने वाले सैफ के पास संपत्ति की कमी नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सैफ अली खान ने मुंबई स्थित अपना एक अपार्टमेंट किराए पर दिया है। बताया जाता है कि इस प्रॉपर्टी से किराए के रूप में उनकी 3.5 लाख रुपये की कमाई होती है।
अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बिग बी और जूनियर बच्चन के पास अकूत संपत्ति है। वे दोनों फिल्मों और विज्ञापनों से अच्छी कमाई करते हैं। उन्होंने अपने दो बंगले अम्मू और वत्स के ग्राउंड फ्लोर को किराए पर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे उनकी 18.9 रुपये की कमाई होती है।
सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सलमान खान फिल्मों के लिए मोटी फीस वसूल करते हैं। हालांकि, इसके अलावा उन्होंने अपना एक अपार्टमेंट भी किराए पर दे रखा है, जिससे उन्हें हर महीने 95 हजार की कमाई होती है।
काजोल
इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल भी शामिल हैं। काजोल अपने पति और अभिनेता अजय देवगन के साथ आलीशान बंगले में रहती हैं। इसके अलावा उनके पास कई प्रॉपर्टी हैं। काजोल ने भी अपना एक अपार्टमेंट किराए पर दे रखा है। काजोल ने अपना मुंबई का अपार्टमेंट किराए पर दे रखा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इससे वे 90 हजार रुपये महीना किराया लेती हैं।