फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celeb & Ads: विज्ञापन के मामले में 'हमें पता नहीं था' कहकर नहीं बच सकेंगे सेलेब्स, लिखित में देनी होगी यह बात

Tue, 26 Jul 2022 03:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 26 Jul 2022 03:42 PM IST
विज्ञापन
Celebs IN Ads: Celebs Taking Legal Help after central consumer protection authority came in to force in june
अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह, कटरीना कैफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आपको याद हो तो, कुछ वक्त पहले 'जेम्स बॉन्ड' फेम एक्टर पियर्स ब्रॉसनन ने एक पान मसाला का विज्ञापन किया था। बाद में जब उनकी किरकिरी होनी शुरू हुई तो उन्होंने यह दलील दी कि उन्हें पता नहीं था कि यह पान मसाला का एड है। उन्होंने तो इसे माउथ फ्रेशनर समझा था। अक्सर बॉलीवुड सितारे या एड देने वाली कई हस्तियां फंसने पर यह दलील देती नजर आती हैं। मगर, अब वे ऐसा नहीं कर सकेंगे। क्योंकि सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने अपने नियम सख्त कर दिए हैं। इसके तहत इन्फुएंसर्स और विज्ञापनकर्ता जो भी दावे करेंगे, उसके लिए वह कानूनी रूप से भी जिम्मेदार होंगे। अपने दावों का उन्हें सुबूत पेश करना होगा। लिहाजा, भविष्य में किसी कानूनी मुसीबत में न फंसे इसलिए, सेलेब्स से लेकर एंडोर्सर्स तक अब सतर्क हो गए हैं और कानूनी फर्म की शरण ले रहे हैं।

Celebs IN Ads: Celebs Taking Legal Help after central consumer protection authority came in to force in june
अधिक सख्त हुए नियम - फोटो : सोशल मीडिया

ज्यादा सख्त हुए नियम
बता दें कि पिछले महीने सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (सीसीपीए) ने विज्ञापनों को लेकर नए दिशानिर्देश लागू किए हैं। इसके बाद एंडोर्सर्स, इन्फ्लुएंसर्स आदि लॉ फर्म का सहारा ले रहे हैं, ताकि अदालतों के चक्कर काटने से बच सकें। दरअसल, लॉ फर्म की शरण इसलिए ली जा रही है, ताकि विज्ञापनों में किए गए दावों की जांच बखूबी की जा सके। रिपोर्ट्स के मुताबिक सेलिब्रिटीज भी अब काफी ज्यादा सतर्क हैं। हर कोई प्रोफेशनल लीगल हेल्प ले रहा है। नए नियमों के बारे में फेमस इनोवेशंस के सीनियर क्रिएटिव कंसल्टेंट करण प्रताप का कहना है, 'पहले सेलेब्स अक्सर अपने बचाव में कह देते थे कि हमारा तो कोई रोल नहीं है या हमें तो यह पता ही नहीं था, लेकिन अब नए दिशा-निर्देशों के तहत वह विज्ञापन में जो दावा कर रहे हैं उन्हें वह लिखित में देना होगा। यह एक तरह से एफिडेविट की तरह होगा। बाद में वह ये कहकर नहीं निकल सकेंगे कि उन्हें जानकारी ही नहीं थी।' 

Celebs IN Ads: Celebs Taking Legal Help after central consumer protection authority came in to force in june
जैकलिन फर्नांडीस-अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

फंस चुके हैं ये सितारे
एएससीआई की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल जनवरी से मई के बीच सोशल मीडिया इंन्फ्लुएंसर्स और सेलेब्स ने 92 प्रतिशत विज्ञापनों का उलंघन किया है। अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ, रणवीर सिंह और सलमान खान भी इनमें से एक हैं। इनके अलावा जैकलीन फर्नांडिस, सानिया मिर्जा, अनुष्का शर्मा भी हैं, साथ ही एक नामी यूट्यूबर और ब्लॉगर का नाम भी इस लिस्ट में है। रिपोर्ट के मुताबिक ये सेलेब्स गाइडलाइन का पालन करने में विफल रहे हैं। हालांकि, एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस मामले में कुछ टैलेंट मैनेजमेंट कंपनिया सारी जिम्मेदारी सेलेब्स और इंप्लुएंसर्स के मत्थे मढती हैं। यह गलत है। निर्माता कंपनी और एडवर्टाइजिंग कंपनी भी जिम्मेदार हैं, जो कि विज्ञापन की स्क्रिप्ट लिखती है। एंडोर्सर्स को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए कि वह क्या दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebs IN Ads: Celebs Taking Legal Help after central consumer protection authority came in to force in june
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विज्ञापनकर्ता होंगे सतर्क 
अक्सर देखा जाता है कि सेलेब्स या जानी-मानी हस्ती इस मामले में आसान टारगेट होती हैं। अमिताभ बच्चन खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए यह जानकारी साझा कर चुके हैं कि वह जिन उत्पादों का प्रचार कर रहे हैं उनके संबंध में उन्हें कई नोटिस मिल चुके हैं। ऐसे में सिर्फ सेलेब्स को टारगेट क्यों किया जाता है? इस पर करण प्रताप का कहना है,  'ऐड एजेंसी और प्रोडक्ट निर्माता कंपनियों के लिए तो पहले से ही नियम काफी सख्त थे, झूठे विज्ञापन पर उनके खिलाफ कभी भी केस हो सकता है। लेकिन, नए नियम विज्ञापनकर्ताओं के लिए भी उतने ही सख्त हुए हैं, चाहें फिर वह सेलेब्स हों या कोई और चर्चित हस्ती। ऐसा इसलिए, क्योंकि आप एक पर्सनैलिटी हैं। आप गलत नहीं कर रहे, लेकिन आपका सहारा लेकर अगर गलत चीज का प्रचार हो रहा है तो आपकी भी जिम्मेदारी बनती है। '

विज्ञापन
Celebs IN Ads: Celebs Taking Legal Help after central consumer protection authority came in to force in june
इस क्षेत्र में नई लीगल प्रैक्टिस के दरवाजे खुले हैं - फोटो : सोशल मीडिया

नई लीगल प्रैक्टिस शुरू
नए दिशा-निर्देश जारी होने के बाद सेलेब्स और इन्फ्लुएंसर्स तो लॉ फर्म की मदद ले ही रहे हैं, साथ ही कानूनी सलाहकारों के लिए भी इस क्षेत्र में प्रैक्टिस के नए दरवाजे खुल रहे हैं। सेलेब्स की ओर से लॉयर्स किस उद्योग के लिए हां कर सकते हैं, यह गहन चर्चा का विषय बन गया है। बता दें कि सीसीपीए ने मिनिस्ट्री ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स के हिस्से के तहत बीते महीने जो नई गाइडलाइन जारी की हैं, उसका मकसद भ्रामक विज्ञापनों पर लगाम करना है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed