रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म एनिमल को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। एनिमल के कई सीन्स ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। वहीं, इस फिल्म में रणबीर कपूर बिना कपड़े के नजर आए हैं। उन्होंने एक सीन के दौरान एक भी कपड़ा नहीं पहना था, जिसे लेकर बवाल मचा हुआ है। हालांकि, रणबीर पहले अभिनेता नहीं है, जिन्होंने बिना कपड़ों के बोल्ड सीन दिया है। चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में जो फिल्मों में बिना कपड़े पहने बोल्ड सीन शूट कर चुके हैं।
Bold Scenes: रणबीर कपूर से पहले बिना कपड़ों के फिल्मों में बोल्ड सीन दे चुके हैं ये सितारे, खूब मचा था बवाल
रणबीर कपूर
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं रणबीर कपूर की ही। रणबीर कपूर एनिमल से पहले भी ऐसे बोल्ड सीन्स शूट कर चुके हैं। रणबीर ने तो अपनी डेब्यू फिल्म सांवरिया में ही बोल्ड सीन दिया था, जिसमें उनका टॉवल गिर जाता है। उसके बाद संजय दत्त की बायोपिक फिल्म संजू के एक सीन में रणबीर कपूर को बोल्ड दिखाया गया है।
राजकुमार राव
इस लिस्ट में अगला नाम आता है राजकुमार राव का। हंसल मेहता की फिल्म शाहिद में राजकुमार राव ने वकील की मुख्य भूमिका निभाई थी, जो उन बेगुनाह लोगों के लिए केस लड़ता है, जिन्हें गलत तरीके से आतंकी का आरोपी बनाया जाता है। फिल्म में राजकुमार राव को गिरफ्तार किया जाता है, जहां जेल में उन पर बिना कपड़ों के बोल्ड सीन फिल्माया गया है।
नील नितिन मुकेश
नील नितिन मुकेश का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म जेल के एक सीन में नील नितिन मुकेश ने बगैर कपड़ों के शूट किया था। फिल्म के सीन को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। हालांकि, यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।
आमिर खान
आमिर खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान चैलेंज लेने से बिल्कुल भी पीछे नहीं हटते। फिल्म पीके के पोस्टर के लिए आमिर खान ने बिना कपड़ों के बोल्ड फोटोशूट कराया था। पोस्टर में आमिर रेलगाड़ी की पटरी पर हैं और एक रेडियो से अपने प्राइवेट पार्ट को ढक रखा है। इस पोस्टर पर काफी विवाद हुआ था।
