भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच खेल से बढ़कर हो जाता है। दोनों देशों के फैंस कई बार अपनी सीमाएं लांघ जाते हैं। 16 जून को मैनचेस्टर में भारत-पाक का मुकाबला हुआ। जिसमें पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों को सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया गया। पिछले दिनों कप्तान सरफराज अहमद का एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक फैन ने उनके साथ बदतमीजी की थी।
पाक कप्तान सरफराज के समर्थन में उतरे सेलिब्रिटीज, बच्चे के सामने फैन ने की थी ऐसी हरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायरल हुए इस वीडियो में एक पाकिस्तानी फैन मॉल में सरफराज अहमद पर अभद्र टिप्पणी कर रहा है और बॉडी शेमिंग कमेंट्स करता रहा। सरफराज अहमद को देखकर फैन कहता है कि 'भाई, भाई आप #**## जैसे मोटे क्यों हो?पाकिस्तान का नाम बड़ा रौशन किया है। आप #**## जैसे मोटे हो कम डाइट किया करो।' हालांकि, इसके बाद भी पाक कप्तान सरफराज ने अपना आपा नहीं खोया और उसे नजरअंदाज किया। इस दौरान सरफराज ने अपने बच्चे को गोद में ले रखा था। वीडियो सामने आने के बाद ना केवल पाकिस्तान में बल्कि भारत में भी सेलिब्रिटीज ने नाराजगी जाहिर की।
एक्टर रितेश देशमुख ने कहा कि 'हर कप्तान कभी ना कभी महत्वपूर्ण मैच हार चुका है। सरफराज अहमद के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए। यह शोषण है.. जबकि उनके हाथ में बच्चा है।'
Every captain in history has lost an important match. #SarfarazAhmed doesn’t deserve this. This is harassment... for heaven’s sake he is with his child. https://t.co/JU8YFKMPyg
एक्ट्रेस गौहर खान ने लिखा- 'क्या मूर्ख है.. शर्मनाक है ये.. केवल इसलिए कि कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन ना कर पाए उसके साथ ऐसा व्यवहार? इस इंसान पर शर्म है। खासकर जब उन्होंने बच्चे को हाथ में ले रखा है। इस इंसान के पेरेंट्स को उसे थप्पड़ मारनी चाहिए। सीरियसली।'
What an idiot!!! Name n shame him !!! Just becoz sportsmen underperform sometimes you ridicule them??? Shame on this jaahil insaan ! Especially when he had his daughter in his arms! This guys parents should slap him ! Seriously!! 😡 https://t.co/ET4PKg7Dmr
होस्ट और एक्टर जय भानुशाली ने बोला कि 'शर्म आती है तुम पर... सरफराज अहमद आपने बहुत अच्छा किया... मुझे और अच्छा लगता अगर बच्चे के सामने ऐसा बोलने के लिए आप उसे थप्पड़ मार देते।'
Disgraceful,shame on you..@SarfarazA_54 well done but I would have liked it more if u would have just slapped him for saying such things in front of your child.. https://t.co/Ui14DbFEfj