फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्लॉप एक्टर अतुल अग्निहोत्री यूं बने सुपरहिट प्रोड्यूसर, आज हैं इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक

Mon, 24 Jun 2019 10:45 AM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 24 Jun 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
know about actor Atul Agnihotri on his birthday
अतुल अग्निहोत्री और अलवीरा - फोटो : file photo
बहुमुखी प्रतिभा के धनी अतुल अग्निहोत्री ने हिंदी सिनेमा में अपनी शुरूआत एक अभिनेता के तौर पर की और फिर निर्देशन और फिल्म निर्माण में भी हाथ आजमाया। अतुल अग्निहोत्री ने जीवन में बहुत उतार चढ़ाव देखे फिर भी कभी हार नहीं मानी। अभिनय और निर्देशन में असफल होने के बाद अतुल अग्निहोत्री अब हिंदी सिनेमा के एक सफल फिल्म निर्माता हैं। हिंदी सिनेमा के दबंग यानी कि सलमान खान के जीजा अतुल अग्निहोत्री के 49वें जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनके बारे के कुछ रोचक तथ्य- 
know about actor Atul Agnihotri on his birthday
अतुल अग्निहोत्री - फोटो : file photo
दिल्ली के अतुल
फिल्म निर्देशक, निर्माता और अभिनेता अतुल अग्निहोत्री का जन्म 22 जून 1970 को दिल्ली में हुआ था। अतुल एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। अतुल का परिवार हिंदी सिनेमा में कोई नया नहीं है। अतुल से पहले उनके पिता रोहित अग्निहोत्री और बहन रति अग्निहोत्री हिंदी फिल्मों के जाने-माने अदाकार रहे हैं। 
know about actor Atul Agnihotri on his birthday
अतुल अग्निहोत्री - फोटो : file photo
शुरू से ही जिम्मेदारी
अतुल अग्निहोत्री के पिता रोहित अग्निहोत्री ने कुछ फिल्मों में अभिनय करने के बाद बिजनेस का रुख अख्तियार कर लिया। उनकी यह योजना सफल रही और रोहित अग्निहोत्री एक सफल बिजनेसमैन बनकर उभरे। अतुल के परिवार में सब कुछ ठीक चल रहा था कि इसी बीच एक गंभीर बीमारी से अतुल के पिता रोहित की मौत हो गई। पिता की मौत के बाद परिवार की सारी जिम्मेदारी अतुल के कंधों पर आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
know about actor Atul Agnihotri on his birthday
अतुल अग्निहोत्री, सलमान खान - फोटो : file photo
महेश भट्ट ने बनाया हीरो
पिता की मौत के बाद अतुल अपनी बहन रति के साथ रहने लगे। उन दिनों रति का नाम हिंदी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्रियों में लिया जाता था। फिल्मों में रति की सफलता देखकर अतुल ने फिल्मों में अभिनय करने का फैसला किया। यूं तो अतुल ने 1983 में ही रति अग्निहोत्री की फिल्म पसंद अपनी अपनी में बतौर बाल कालाकार काम किया था। लेकिन अतुल ने 1993 में आई महेश भट्ट की फिल्म 'सर' से बतौर मुख्य अभिनेता अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की। इस फिल्म के बाद से अतुल की एक अच्छे अभिनेता की छवि बन गई। 
 
विज्ञापन
know about actor Atul Agnihotri on his birthday
अतुल अग्निहोत्री , अलवीरा खान - फोटो : social media
बतौर हीरो किया संघर्ष
फिल्म सर के बाद सन 1993 और 2000 के बीच अतुल ने क्रांतिवीर, नाराज, आतिश, चाची 420, यशवंत और हम तुम्हारे हैं सनम जैसी फिल्मों में उम्दा अदाकारी का प्रदर्शन किया। इसके बावजूद अतुल एक सफल अभिनेता के तौर पहचान बनाने में असफल रहे। इस दौरान अतुल की पहचान सिर्फ सहायक अभिनेता के तौर पर ही सिमट कर रह गई।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed