बॉलीवुड सेलेब्स अपनी फिल्मों में दमदार अदाकारी के जरिए फैंस का दिल जीत लेते हैं। देश ही नहीं दुनियाभर में अपने शानदार अभिनय के दम पर वे सुर्खियां बटोरते हैं। भले ही वे कितने ही फेमस क्यों न हो, लेकिन कानून के लिए वे आम लोगों की तरह ही हैं। कानून और नियम के आगे सेलेब्स भी आम लोगों के बराबर ही हैं, लेकिन कुछ सेलेब्स ऐसे हैं, जो ट्रैफिक रूल तोड़ते हुए पकड़े गए हैं, जिसके बाद उन्हें काफी परेशानी हुई है। हाल ही में अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा पर आरोप लगा है कि उन्होंने ट्रैफिक रूल की धज्जियां उड़ाई हैं। चलिए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में जो ट्रैफिक रूल तोड़ने के मामले में बुरी तरह फंसे...
Celebs: ट्रैफिक रूल तोड़ने के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं ये सेलेब्स, भरना पड़ा था हजारों का चालान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन
सबसे पहले बात करते हैं हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की। बिग बी को हाल ही में ट्रैफिक रूल तोड़ने के मामले में सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। दरअसल, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह एक अनजान व्यक्ति की बाइक पर पीछे बैठ कर बिना हेलमेट लगाए राइड करते नजर आए। तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा था कि ट्रैफिक जाम से बचाकर सही समय पर शूटिंग पर पहुंचाने के लिए धन्यवाद राइड बडी। इसके बाद बिग बी विवादों में घिर गए। उन पर कार्रवाई करने की मांग होने लगी। विवाद बढ़ता देख अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग के जरिए सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि वह पुलिस की परमिशन के साथ गली में शूटिंग कर रहे थे और उन्होंने मजाक के लिए यह तस्वीर साझा की।
अनुष्का शर्मा
अमिताभ बच्चन की तरह बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी ट्रैफिक रूल तोड़ने को लेकर ट्रोलिंग का शिकार हुईं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अनुष्का अपने बॉडीगार्ड के साथ बाइक राइड लेती हुई शूटिंग पर पहुंचीं। अनुष्का ने और उनके बॉडीगार्ड ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। इस पर मुंबई पुलिस कार्रवाई भी की। मुंबई पुलिस ने इस बात की जानकारी दी कि अनुष्का के बॉडीगार्ड से साढ़े 10 हजार का जुर्माना वसूला गया है।
सारा अली खान
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान भी ट्रैफिक रूल तोड़ने के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ चुकी हैं। सारा अली खान बिना हेलमेट के दिल्ली के ट्रैफिक में बाइक पर बैठी नजर आई थीं। ऐसे में सारा का चालान कट गया। दरअसल, सारा बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ बाइक की बैक सीट पर बैठी देखी गई थीं। कार्तिक ने तो हेलमेट पहना था, लेकिन सारा बिना हेलमेट के थीं, जिसके लिए उन्हें चालान भरना पड़ा था।
कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन भी ट्रैफिक रूल तोड़ने के मामले में हजारों का चालान भर चुके हैं। दरअसल, फिल्म 'शहजादा' की रिलीज के समय कार्तिक सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी लग्जरी काली कार को गलत साइड पार्क कर दिया था, जिसकी वजह से मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने उनकी कार का चालान काटा था और ट्विटर पर फिल्मी अंदाज में चेतावनी भी जारी की थी।