फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: पुरानी परंपराओं को तोड़ इन सेलेब्स ने अनोखे अंदाज में रचाई शादी, समाज और फैंस को दी एक नई दिशा

Sun, 10 Sep 2023 05:17 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 10 Sep 2023 05:17 PM IST
विज्ञापन
Celebs who broke Wedding Stereotypes  Katrina Kaif RajKumar Rao Dia Mirza Sonam Kapoor
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : social media

बॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकार अपनी फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया के इस बदलते दौर में दर्शकों से कुछ भी छुपा पाना नामुमकिन सा हो गया है। फैंस अपने फेवरेट कलाकार के बारे में सब कुछ जानने के लिए काफी बेताब रहते हैं। ऐसे में यह कलाकार भी अपने फैंस को नई प्रेरणा देने से पीछे नहीं हटते हैं। आज के इस लेख में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी शादी में पुरानी रूढ़िवादी परंपराओं को तोड़ा था।

Celebs who broke Wedding Stereotypes  Katrina Kaif RajKumar Rao Dia Mirza Sonam Kapoor
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : social media

कटरीना कैफ
बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ ने अभिनेता विक्की कौशल से शादी की है। अभिनेत्री ने बेहद शानदार और आलीशान ढंग से अपना ब्याह रचाया था। बता दें कि कटरीना ने अपनी शादी में अपनी बहनों को केंद्र में रखा था और मंडप में अपनी बहनों के साथ ही गई थीं। अभिनेत्री ने भाइयों को मंडप तक ले जाने की प्रथा को ही खत्म कर दिया था।

Sunny Deol: 'निर्माता मुझे इतने पैसे देते तो...', 'गदर 2' के बाद 50 करोड़ फीस लेने वाली खबरों पर बोले तारा सिंह


 
Celebs who broke Wedding Stereotypes  Katrina Kaif RajKumar Rao Dia Mirza Sonam Kapoor
दीया मिर्जा - फोटो : social media

दीया मिर्जा
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री दीया मिर्जा अपनी फिल्मों के अलावा अपनी खूबसूरती को लेकर भी काफी जानी जाती हैं। दीया ने अपनी शादी को काफी आलीशान तरीके से की थी, लेकिन दीया ने अपनी शादी में विदाई की परंपरा का अंत कर दिया था। यही नहीं, अभिनेत्री ने अपनी शादी में महिला पंडित से मंत्रों का जाप कराया था। साथ ही उन्होंने कन्यादान की प्रथा को भी अपनी शादी में कोई जगह नहीं दी थी।

Vijay: 'दलपति 68' को लेकर आया नया अपडेट, इस दिन होगी फिल्म की मुहूर्त पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebs who broke Wedding Stereotypes  Katrina Kaif RajKumar Rao Dia Mirza Sonam Kapoor
राज कुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : social media

राज कुमार राव
बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता राजकुमार राव अपनी फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। राजकुमार ने अपनी लेडी लव पत्रलेखा से शादी रचाई थी। राजकुमार ने अपनी शादी में अपनी मांग में भी सिंदूर पहना था। इस कार्य से अभिनेता ने समाज की पुरानी रीतियों पर भी चोट किया था।

Jawan Litmus Test: महावीकएंड बनाने के लिए आज कमाने होंगे इतने करोड़, ‘जवान’ के चार बनाम ‘पठान’ के पांच दिन

विज्ञापन
Celebs who broke Wedding Stereotypes  Katrina Kaif RajKumar Rao Dia Mirza Sonam Kapoor
सोनम कपूर और आनंद अहूजा - फोटो : social media

सोनम कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अब एक बार फिर बॉलीवुड में एक दमदार कमबैक के लिए तैयार हैं। सोनम ने अपनी शादी में विदाई में रोने की परंपरा को खत्म कर दिया था। फैंस ने सोनम के इस नए कदम की काफी सराहना की थी।

Jawan Litmus Test: महावीकएंड बनाने के लिए आज कमाने होंगे इतने करोड़, ‘जवान’ के चार बनाम ‘पठान’ के पांच दिन


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed