फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: इन बॉलीवुड सेलेब्स का असल जिंदगी में हुआ भूतों के साथ आमना सामना, डर के मारे निकल गई थीं चीखें

Wed, 21 Jun 2023 04:39 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 21 Jun 2023 04:39 PM IST
विज्ञापन
celebs who feels ghosts in film set bipasha basu varun dhawan nawazuddin emraan hashmi vicky kaushal govinda
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला

अभिनय की चकाचौंध दुनिया में सेलेब्स कई तरह के किरदार निभाते हैं और तरह तरह के जॉनर की फिल्में करते हैं। अपनी दमदार अदाकारी के दम पर सेलेब्स दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स हॉरर फिल्में भी करते हैं, जिसमें वह भूतों का सामना करते हैं, लेकिन क्या होगा, जब फिल्मों में भूतों का सामना करने वाले सेलेब्स को असल जिंदगी में भूतों का अनुभव हो जाए। जी हां, बॉलीवुड में कुछ सेलेब्स ऐसे हैं, जिन्होंने फैंस के साथ अपने भूतिया अनुभव साझा किए हैं। चलिए  जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में जिन्होंने असल जिंदगी में भूतों को देखा...

celebs who feels ghosts in film set bipasha basu varun dhawan nawazuddin emraan hashmi vicky kaushal govinda
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की कौशल
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है विक्की कौशल का। विक्की कौशल के साथ 'भूतः द हॉन्टेड शिप' की शूटिंग के दौरान एक डरावनी घटना घटी थी। उन्होंने बताया था कि शूटिंग के दौरान एक सीढ़ी उनके ऊपर गिरने वाली थी, लेकिन अचानक वह कुछ ही फासले पर रुक गई, जिसे देखकर वह काफी डर गए थे।

celebs who feels ghosts in film set bipasha basu varun dhawan nawazuddin emraan hashmi vicky kaushal govinda
बिपाशा बसु - फोटो : सोशल मीडिया

बिपाशा बसु
इस लिस्ट में अगला नाम आता है बिपाशा बसु का। बॉलीवुड की कई हॉरर फिल्मों में नजर आ चुकीं बिपाशा बसु ने असल जिंदगी में भी भूतों को महसूस किया है। अभिनेत्री 'राज' जैसी हॉन्टेड फिल्म कर चुकी हैं। दरअसल, 'राज' की शूटिंग के दौरान वह जिस होटल में रुकी थीं, वहां उनके साथ अजीब घटना घटी। उन्होंने कहा कि वह जिस रूम में वह रुकी थीं, वहां उन्हें कुछ ठीक नहीं लगा और उन्हें अपनी फिल्म के डायलॉग भी याद नहीं हो रहे थे, जिसके बाद उन्होंने रूम बदला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
celebs who feels ghosts in film set bipasha basu varun dhawan nawazuddin emraan hashmi vicky kaushal govinda
गोविंदा - फोटो : social media

गोविंदा
असल जिंदगी में भूतों का सामना करने वाले सेलेब्स की लिस्ट में गोविंदा भी शामिल हैं। गोविंदा भी भूतों का सामना कर चुके हैं। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान वह किसी हिल स्टेशन पर थे, जिस होटल में वह ठहरे हुए थे, वहां उनके साथ एक डरावनी घटना घटी। दरअसल, आधी रात में जब वह सो रहे थे, तब अचानक उनकी आंखें खुल गईं। वहां उन्हें महसूस हुआ कि कोई औरत उनके सीने पर बैठी है, लेकिन जैसे ही उन्होंने लाइट ऑन की, वहां उन्हें कुछ नहीं दिखा। इस घटना के बाद से वह बेहद डर गए।

विज्ञापन
celebs who feels ghosts in film set bipasha basu varun dhawan nawazuddin emraan hashmi vicky kaushal govinda
इमरान हाशमी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इमरान हाशमी
इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी का नाम भी शामिल है। इमरान कई हॉरर फिल्मों में काम कर चुके हैं, लेकिन जब उन्होंने असल जिंदगी में भूत का सामना किया तो वह बेहद डर गए। दरअसल, जब वह माथेरान में छुट्टियां बिताने के लिए गए थे, उस दौरान इमरान के साथ एक अजीब घटना घटी। वहां वह एक होटल में रुके थे, जहां रात के समय उन्होंने अजीबो-गरीब किसी के चलने की आहट और चीखें सुनी थीं, जिसके बाद इमरान काफी डर गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed