फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chrisann Pereira: क्रिसन परेरा को फंसाने वाले आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दर्ज, ड्रग्स केस से जुड़ा है मामला

Wed, 21 Jun 2023 04:08 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 21 Jun 2023 04:08 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Police To File Chargesheet In Chrisann Pereira Drugs Case against Anthony Paul and Rajesh Damodar
क्रिसन - फोटो : social media

'सड़क 2' और 'बाटला हाउस' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री  क्रिसन परेरा को लेकर पिछले दिनों एक ऐसी खबर आई थी, जिसने सभी को हिलाकर रख दिया था। क्रिसन परेरा को बीते दिनों यूएई पुलिस ने  ड्रग्स के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि, अभिनेत्री को इस केस के बाद जेल से रिहा कर दिया गया था। अब खबर आ रही है कि अभिनेत्री को इस केस में फंसाने वालों के खिलाफ मुंबई में चार्जशीट फाइल की गई है। 

Mumbai Police To File Chargesheet In Chrisann Pereira Drugs Case against Anthony Paul and Rajesh Damodar
क्रिसन परेरा - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिसन को संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह सेंट्रल जेल में बंद कर दिया गया था। अभिनेत्री को ड्रग्स केस के गंभीर आरोप में फंसाया गया था। क्रिसन को एक अप्रैल को शारजाह हवाई अड्डे पर गिरफ्तार भी किया गया था, जिसके बाद परिवार वालों ने अभिनेत्री को छुड़ाने की पूरी कोशिश की थी।

 

Mumbai Police To File Chargesheet In Chrisann Pereira Drugs Case against Anthony Paul and Rajesh Damodar
क्रिसन परेरा - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई अपराध शाखा को बाद में पता चला कि एक कुत्ते को लेकर हुए झगड़े के बाद अभिनेत्री को एक बेकरी मालिक ने बदला लेने के लिए फंसाया था। पुलिस ने बेकरी के मालिक एंथनी पॉल और एक बैंक में असिस्टेंट मैनेजर राजेश बोभाटे को गिरफ्तार किया था, लेकिन अब इस केस में एक नया मोड़ आया है।

Satyaprem Ki Katha: सत्यप्रेम की कथा में होगा पसूरी का 'रीमेक', जानें कब रिलीज होगा गाना


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai Police To File Chargesheet In Chrisann Pereira Drugs Case against Anthony Paul and Rajesh Damodar
क्रिसन परेरा - फोटो : सोशल मीडिया

दुबई में ड्रग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री क्रिसन को फंसाने वाले दो आरोपियों एंथनी पॉल और राजेश दामोदर बोबाटे उर्फ रवि के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने मुंबई की एक अदालत में 1514 पन्नों की चार्जशीट दायर की है। पुलिस ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि गिरफ्तार आरोपी ड्रग तस्करी में फंसाकर लोगों से पैसे वसूलते थे।

Choi Sung Bong: कोरियाई गायक चोई सुंग बोंग की हुई मौत, घर में पड़ा मिला शव

विज्ञापन
Mumbai Police To File Chargesheet In Chrisann Pereira Drugs Case against Anthony Paul and Rajesh Damodar
क्रिसन परेरा - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मामले में आरोपी एंथोनी पॉल को क्रिसन परेरा की मां से बदला लेना था। एंथोनी कोरोना लॉकडाउन के दौरान परेरा की बिल्डिंग में आया था, जहां उसकी बहन रहती थी। उस दौरान एक्ट्रेस परेरा के कुत्ते ने एंथोनी को काटने की कोशिश की थी। अपने बचाव में एंथोनी ने उस कुत्ते को एक कुर्सी से मारा था। आरोपी की इस हरकत के बाद क्रिसन की मां ने उसे काफी भला-बुरा कहा था। तब से आरोपी बदले की आग में जल रहा था और उसने अभिनेत्री को फंसाने के लिए यह साजिश रची थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed