एक मां बनने का एहसास जितना खूबसूरत होता है उतना ही संघर्षपूर्ण भी होता है। वहीं अभिनेत्री सेलिना जेटली ने तो दो बार जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। मदर्स डे के खास मौके पर सेलिना ने अपनी दोनों प्रेग्नेंसी का अनुभव साझा किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके लिए दूसरी प्रेग्नेंसी काफी मुश्किलों भरी रही थी। उन्होंने अपनी दूसरी प्रेगनेंसी के दौरान अपने एक बेटे और माता-पिता को भी खो दिया था।
खुलासा: दो बार जुड़वा बच्चों को जन्म दे चुकी है ये एक्ट्रेस, मदर्स डे पर साझा किया दर्द भरा अनुभव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेलिना ने मदर्स डे के मौके पर इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने अपनी दोनों प्रेग्नेंसी के बारे में लिखा है। इस पोस्ट के जरिये उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान के संघर्ष के बारे में बताया है। सेलिना ने लिखा कि एक के बाद एक मेरी ट्विन प्रेग्नेंसी का होना इतना भी आसान नहीं था। सात लाख प्रेग्नेंसीज में ऐसा एक बार होता है और यह मेरे साथ हुआ। हालांकि मेरे पति पीटर यह जानकर बहुत खुश हुए थे कि मैं दोबारा दो बच्चों को जन्म दूंगी। पहली बार विंस्टन और विराज का जन्म हुआ था और दूसरी प्रेग्नेंसी में आर्थर और शमशेर पैदा हुए थे।
इस दौरान मुझे कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। मैं ट्विन बेबी हारमोन की वजह से गेस्टेशनल डायबिटीज से पीड़ित थी। मुझे काफी सारी पाबंदियों से होकर गुजरना पड़ा था। मेरी डाइट भी काफी सिलेक्टिव हो गई थी। दूसरी प्रेगनेंसी के दौरान मैंने अपने पिता को खो दिया था। मैं इतने शॉक में थी कि मैंने चलने की क्षमता भी खो दी थी। मैं व्हीलचेयर पर थी और अपने पति पीटर की मदद से चल पाती थी।
हैपो प्लास्टिक हार्ट की वजह से मैंने दूसरी प्रेग्नेंसी में अपने बच्चे शमशेर को खो दिया था। वहीं आर्थर भी 3 महीने तक इनक्यूबेटर में था। उसी दौरान मेरी मां का भी निधन हो गया था। तब मैंने मदरहुड के बारे में वास्तव में जाना। मुझे उन मुश्किल परिस्थितियों में अपनी उन क्षमताओं का एहसास हुआ जिसके बारे में मैंने कभी कल्पना ही नहीं की थी।
अपनी मां के बारे में बात करते हुए सेलिना ने कहा कि- 'मेरी मां, इनफैंट्री ऑफिसर की पत्नी, डॉक्टर मीता जेटली, जिसने अपने दम पर दो बच्चों की परवरिश की ताकि हमें एक बेहतर भविष्य मिल सके। मुझे नहीं लगता है कि मदरहुड का कोई जेंडर होता है। मुझे लगता है मदरहुड वो जरिया है जिससे हम शक्ति, रिश्तों में लचीलेपन और बिना शर्त के प्यार की भावना को जाहिर कर सकते हैं। मां एक बच्चे को आगे बढ़ने का बल देती है।'