फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सफल करियर होने के बावजूद विदेश में जा बसे ये सितारे, कोई गया 'अमेरिका', तो कोई 'नॉर्वे'

Sun, 24 May 2020 03:38 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 24 May 2020 03:38 AM IST
विज्ञापन
Celina Jaitly Sangram Singh Mihika Verma Saumya Seth Shifted To Foreign After Hit Career
सौम्या सेठ, संग्राम सिंह, सेलिना जेटली - फोटो : Social Media

अभिनय की दुनिया में सभी अपने सफल करियर की उम्मीदें लेकर इंडस्ट्री में कदम रखते हैं। ये सेलेब्स अपने करियर को सफल बनाने के लिए तमाम जतन भी करते हैं। हालांकि कुछ लोग इसमें पास हो जाते हैं तो कुछ लोग फेल। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं इंडस्ट्री में जो सफल करियर होने के बाद भी सिनेमा से दूरी बना लेते हैं। ऐसे ही कई सितारे हैं जो अपने सफल एक्टिंग करियर को छोड़कर विदेशों में जाकर बस गए हैं। इस पैकेज में उन्हीं सितारों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

Celina Jaitly Sangram Singh Mihika Verma Saumya Seth Shifted To Foreign After Hit Career
Sangram Singh

संग्राम सिंह
स्टार प्लस का चर्चित टेलीविजन सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' लोगों ने खूब पसंद किया था। इस धारावाहिक के सभी किरदारों की फैन फॉलोइंग तगड़ी थी। सीरियल में अशोक का नेगेटिव किरदार संग्राम सिंह ने निभाया था। लेकिन कुछ समय के बाद अचानक ही संग्राम ने इस टीवी सीरियल को अलविदा कह दिया। जिससे उनके फैंस का दिल टूट गया था। बाद में पता चला था कि संग्राम अपनी शादी के कुछ महीने बाद नॉर्वे जाकर शिफ्ट हो गए थे। संग्राम की पत्नी गुरकिरन कौर पेशे से VAT परामर्श दाता के तौर पर काम करती हैं। संग्राम अब नॉर्वे में बिजनेस कर रहे हैं।

Celina Jaitly Sangram Singh Mihika Verma Saumya Seth Shifted To Foreign After Hit Career
mihika verma - फोटो : instagram

मिहिका वर्मा
टेलीविजन शो 'ये है मोहब्बतें' में मिहिका का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री मिहिका वर्मा ने अचानक इस शो को अलविदा कह दिया था। उनके फैंस भी समझ नहीं पाए कि उन्होंने अचानक से ऐसा क्यों किया। कुछ समय के बाद मिहिका की शादी की तस्वीरें सामने आईं। जिसके बाद पता चला कि मिहिका ने शादी होने की वजह से शो को अलविदा कहा था। इन दिनों मिहिका अपने पति के साथ पर्सनल लाइफ एन्जॉय कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Celina Jaitly Sangram Singh Mihika Verma Saumya Seth Shifted To Foreign After Hit Career
saumya seth

सौम्या सेठ
टेलीविजन की नव्या यानी कि अभिनेत्री सौम्या सेठ टीवी जगत की पॉपुलर अभिनेत्रियों में शुमार हुआ करती थीं। सौम्या ने अपने करियर में 'चक्रवर्ती सम्राट अशोक' और 'दिल की नजर से खूबसूरत' जैसे कई बेहतरीन सीरियल में काम किया। लेकिन सौम्या भी एक्टिंग छोड़कर विदेश में जा बसीं। सौम्या सेठ ने अपने ब्वॉयफ्रेंड अरुण कपूर से शादी कर ली थी। शादी के बाद वो अपने पति के साथ अमेरिका में ही रहने लगीं।

विज्ञापन
Celina Jaitly Sangram Singh Mihika Verma Saumya Seth Shifted To Foreign After Hit Career
सेलिना जेटली

सेलिना जेटली
बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली ने भी अपने अभिनय के सफर की एक अच्छी पारी शुरू की। लेकिन उन्होंने अपने करियर के सफर को बीच में ही छोड़ दिया और विदेश जा बसीं। सेलिना ने साल 2011 में पीटर हैग के साथ शादी कर ली। जिसके बाद दोनों विदेश में जाकर बस गए। सेलिना अब तीन बच्चों की मां हैं।

पढ़ें: इस भाषा को भारत की 23वीं आधिकारिक भाषा बनाना चाहते हैं रणवीर सिंह, लोगों से की अभियान में जुड़ने की अपील

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed