{"_id":"5bf7a4d6bdec22418b5fd920","slug":"censor-board-give-a-certificate-2-0","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिलीज से पहले 2.0 पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, जानिए क्या-क्या हुए बदलाव?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिलीज से पहले 2.0 पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, जानिए क्या-क्या हुए बदलाव?
Fri, 23 Nov 2018 12:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
2.0
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जैसे-जैसे फिल्म 2.0 की रिलीज के दिन करीब आ रहे हैं। दर्शकों की एक्साइटमेंट भी बढ़ती जा रही है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं। अब तो ताजा खबर सुनने को मिल रही है, उसके मुताबिक 2.0 को सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट दे कर पास कर दिया है। साथ ही, फिल्म में काफी कुछ बदलाव किए गए हैं।
2 of 5
2.0
रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड ने फिल्म में करीब सात बदलाव किए हैं। कुछ शब्दों के म्यूट करने और कुछ को रिप्लेस करने को कहा था। वहीं फिल्म में एक सीन को ब्लर भी किया गया है। इस सीन में मोबाइल फोन को पेट से निकालते हुए दिखाया गया है। इसके अलावा संवादों में भी बदलाव किए गए हैं। इसके बाद ही फिल्म को रिलीज करने के लिए कहा गया है।
3 of 5
2.0
बीते दिनों रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है। वहीं रिलीज से पहले 2.0 बॉक्स-ऑफिस पर रिकॉर्ड बना सकती है। फिल्म की रिलीज को अब केवल एक हफ्ते का समय बचा है। इसी बीच खबर आ रही है कि, फिल्म की एडवांस बुकिंग ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। बता दें कि फिल्म का रनिंग टाइम 2 घंटे 28 मिनट का रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
2.0
खास बात यह है कि यह निर्देशक शंकर द्वारा बनाई गई अब तक की सबसे छोटी फिल्म है। फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार निगेटिव किरदार में दिखाई देंगे। वहीं यह भी पहली बार है कि अक्षय कुमार दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनय कर रहे हैं। इसके साथ ही वह पहली बार ही रजनीकांत के साथ अभिनय करते हुए दिखाई देंगे। फिल्म 29 नंवबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
5 of 5
2.0
वहीं हाल ही में फिल्म को लेकर बात करते समय अक्षय ने कहा है कि मैं इंडस्ट्री में केवल पैसे कमाने आया था। वहीं 2.0 फिल्म की बात करें तो अक्षय कुमार का लुक काफी डरावना और भयानक है। कई तकनीक का इस्तेमाल करके अक्षय कुमार के इस लुक को तैयार किया गया, जिसमें मेकअप आर्टिस्ट से लेकर प्लास्टर ऑफ पेरिस तक का इस्तेमाल किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।