{"_id":"6236f31e6a77c25185008f94","slug":"censoring-vivek-agnihotri-film-the-kashmir-files-is-attack-on-freedom-says-ex-new-zealand-deputy-pm","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Kashmir Files: 'कश्मीर फाइल्स को सेंसर करना लोगों की स्वतंत्रता पर हमला..', न्यूजीलैंड के पूर्व डिप्टी पीएम ने किया विरोध","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
The Kashmir Files: 'कश्मीर फाइल्स को सेंसर करना लोगों की स्वतंत्रता पर हमला..', न्यूजीलैंड के पूर्व डिप्टी पीएम ने किया विरोध
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sun, 20 Mar 2022 03:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
न्यूजीलैंड के पूर्व उप प्रधानमंत्री विंस्टन पीटर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की रिलीज पर न्यूजीलैंड में रोक लगा दी गई है। देश के सेंसर बोर्ड ने पहले 'द कश्मीर फाइल्स' को 'ए' सर्टिफिकेट दिया था। यानी 16 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को ही 'द कश्मीर फाइल्स' देखने की अनुमति दी थी। लेकिन बोर्ड ने कुछ सामुदायिक समूहों द्वारा संपर्क किए जाने के बाद अपने फैसले की समीक्षा की और फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगाने का फैसला किया है।
2 of 4
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों नरसंहार पर केंद्रित यह फिल्म 11 मार्च को रिलीज होने के बाद से ही विवादों में घिरी हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मुस्लिम समुदाय के सदस्यों द्वारा फिल्म की सामग्री पर चिंता जताए जाने के बाद सेंसर फिल्म के वर्गीकरण की समीक्षा कर रहा है।
3 of 4
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड के पूर्व उप प्रधानमंत्री विंस्टन पीटर्स ने फिल्म बोर्ड पर निशाना साधाते हुए कहा कि 'फिल्म को सेंसर करना न्यूजीलैंड के लोगों की स्वतंत्रता पर हमला करने जैसा होगा'। पीटर्स ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, "इस फिल्म को सेंसर करना न्यूजीलैंड में 15 मार्च के अत्याचारों की जानकारी या छवियों को सेंसर करने के समान है, या उस मामले के लिए 9/11 पर हमले की सभी छवियों को सार्वजनिक ज्ञान से हटा देना है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, "आतंकवाद अपने सभी रूपों में, चाहे उसका स्रोत कुछ भी हो, उजागर किया जाना चाहिए और इसका विरोध किया जाना चाहिए। चयनात्मक सेंसरशिप के इस प्रयास से न्यूजीलैंड और दुनिया भर के लोगों की स्वतंत्रता पर एक और हमला होगा।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।