Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Torbaaz Movie Director Girish Malik Son Manan Suicide Police Says director son had a fight with father due to drinking issue on holi
{"_id":"6236e8e256561b4f1c30746a","slug":"torbaaz-movie-director-girish-malik-son-manan-suicide-police-says-director-son-had-a-fight-with-father-due-to-drinking-issue-on-holi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Torbaaz Director Girish: निर्देशक के बेटे ने की थी आत्महत्या, नशे की हालत में लौटे थे घर, सुसाइड से पहले हुई थी बहस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Torbaaz Director Girish: निर्देशक के बेटे ने की थी आत्महत्या, नशे की हालत में लौटे थे घर, सुसाइड से पहले हुई थी बहस
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की फिल्म 'टोरबाज' के निर्देशक गिरीश मलिक के 17 वर्षीय बेटे मनन ने होली वाले दिन आत्महत्या कर ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि मनन की मुंबई में अंधेरी स्थित घर की पांचवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। हालांकि यह महज एक हादसा नहीं था, बल्कि मनन ने आत्महत्या की थी।
2 of 4
गिरीश मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने बताया घटना से पहले का सच
अंबोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस इंसपेक्टर बंदोपंत बंसोडे ने मीडिया से बातचीत के दौरान खुलासा किया कि 'मनन होली वाले दिन शराब पीकर घर आए थे और घर आने के बाद और शराब पीने लगे थे। जिस पर उनके पिता गिरीश ने उनसे शराब नहीं पीने के लिए कहा। लेकिन मनन ने किसी की नहीं सुनी और उत्तेजना में आकर खिड़की से बाहर कूदकर छलांग लगा ली। पुलिस यह भी दावा कर रही है कि पिता से बहस करने से पहले मनन ने अपनी मम्मी से भी लड़ाई की थी।
3 of 4
गिरीश मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
कमरे में थे गिरीश मलिक
पुलिस इंसपेक्टर बताते हैं कि जब मनन ने आत्महत्या की थी, तब उनके पिता गिरीश मलिक अपने कमरे में थे। वहीं, उनकी मां किचन में काम कर रहीं थीं। जैसे ही उन्हें घटना के बारे में पता चला वैसे ही उनके माता पिता उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने मनन को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि पोस्टमॉर्टम के बाद उनका दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार होगा। दरअसल गिरीश मलिक का पूरा परिवार दिल्ली में ही रहता है। इसलिए उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गिरीश मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त को लगा झटका
फिल्म ‘तोरबाज’ के मेकर राहुल मित्रा ने बताया कि मनन के निधन की खबर सामने आते ही अभिनेता संजय दत्त परेशान रह गए। बता दें कि फिल्म की शूटिंग के दौरान संजय दत्त और मनन की दो बार मुलाकात हुई थी। मनन के निधन पर दुख जताते हुए संजय दत्त ने कहा, 'मनन से मैं दो बार मिला था।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।