{"_id":"6236e69080728f306818ab43","slug":"mahesh-babu-daughter-sitara-ghattamaneni-has-debuted-with-her-father-s-film-sarkaru-vaari-paata","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahesh Babu Daughter Sitara Debut: महेश बाबू की बेटी ने किया एक्टिंग में डेब्यू, पापा के साथ इस फिल्म में नजर आएंगी सितारा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mahesh Babu Daughter Sitara Debut: महेश बाबू की बेटी ने किया एक्टिंग में डेब्यू, पापा के साथ इस फिल्म में नजर आएंगी सितारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sun, 20 Mar 2022 02:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
महेश बाबू की बेटी सितारा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महेश बाबू साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। वह बेशक हिंदी सिनेमा का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। उनकी पॉपुलैरिटी हिंदी पट्टी के फैंस के बीच भी जबरदस्त तरीक से है। जल्द ही महेश बाबू की अपकमिंग फिल्म 'सरकारु वारी पाटा' (Sarkaru Vaari Paata) रिलीज होने वाली है। ये फिल्म महेश बाबू के लिए काफी खास है क्योंकि इस फिल्म के जरिए अभिनेता की बेटी सितारा घट्टामनेनी भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रही हैं। सितारा की पहली फिल्म अपने पिता के साथ होगी।
2 of 4
महेश बाबू की बेटी सितारा
- फोटो : सोशल मीडिया
सितारा के गाने 'पेनी' का प्रोमो सामने आ गया है और इसमें अपनी बेटी सितारा का अंदाज देखकर महेश बाबू काफी खुश हुए हैं। इस प्रोमो वीडियो में सितारा एक रॉकस्टार की तरह डांस करती दिखाई दे रही हैं। सितारा का एटीट्यूड कमाल का है और इसे देखकर कोई नहीं कह सकता कि यह उनकी पहली फिल्म है। महेश बाबू ने भी इस प्रोमो को ट्विटर पर शेयर किया है। सितारा के गाने का प्रोमो वीडियो एक दिन में 4.4 मिलियन बार देखा गया है, जिससे साफ है कि गाना रिलीज होने से पहले ही हिट हो गया है।
3 of 4
महेश बाबू की बेटी सितारा
- फोटो : सोशल मीडिया
महेश बाबू की बेटी सितारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने भी ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने गाने का प्रोमो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ महेश बाबू की बेटी ने कैप्शन में लिखा, 'नन्ना उम्मीद करती हूं कि मैं आपको प्राउड फील करवा पाऊं।' वहीं, नम्रता शिरोडकर भी अपनी बेटी सितारा के डेब्यू से काफी खुश हैं। उन्होंने भी इस वीडियो पर 'मेरी लिटिल रॉक स्टार' कमेंट किया है। वहीं, फैंस भी सितारा के इस वीडियो पर कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
film Sarkaru Vaari Paata
- फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी फिल्म
महेश बाबू की फिल्म'सरकारु वारी पाटा' 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में महेश बाबू के साथ अभिनेत्री कीर्ति सुरेश लीड रोल में दिखाई देंगी। इस फिल्म का निर्देशन परशुराम ने किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।