{"_id":"6236ea3d56c3640c3510c87d","slug":"tiger-shroff-and-kriti-sanon-shared-the-glimpse-of-their-look-from-the-set-of-ganapath","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ganapath: आठ साल बाद फिर एक साथ नजर आएंगे कृति और टाइगर, ‘गणपत’ के सेट से फोटो शेयर कर दिखाई अपने लुक की झलक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ganapath: आठ साल बाद फिर एक साथ नजर आएंगे कृति और टाइगर, ‘गणपत’ के सेट से फोटो शेयर कर दिखाई अपने लुक की झलक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sun, 20 Mar 2022 02:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गणपथ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गणपत' की शूटिंग करन में व्यस्त हैं। गणपथ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म बनने की जानकारी मिलने के बाद से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टाइगर और कृति दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट से फोटो शेयर कर अपने लुक की झलक दिखाई है।
2 of 5
टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन
- फोटो : Instagram
कृति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक एक्शन सीक्वेंस से अपना रफ लुक दिखाते हुए एक तस्वीर साझा की। उसमें उनका वह एकदम अलग दिखाई दे रही हैं। कृति ने फोटो के साथ लिखा है गणपत नाइट शूट। इसके साथ ही कृति ने तीन स्टोरी और शेयर की है, जिसमें वह एक कुत्ते को सहलाती नजर आ रही हैं। वहीं, टाइगर ने भी अपने फोटो शेयर कर फैंस को अपने लुक की झलक दिखाई हैं।
3 of 5
टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन
- फोटो : सोशल मीडिया
2014 में आई हीरोपंती कृति और टाइगर की पहली फिल्म थी। दोनों ने अपनी बॉलीवुड डेब्यू साथ ही किया था। दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था। अब आठ साल बाद फिर से दोनों बड़े पर्दे पर 'गणपत' में साथ दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर अक्सर 'गणपत' के सेट से शूटिंग के फोटो और वीडियो शेयर करते रहते थे। एक बार शूटिंग के दौरान टाइगर की आंखों में चोट लग गई थी। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा था कि 'गणपत' के फाइनल काउंट डाउन से पहले ये हो गया।
विज्ञापन
5 of 5
टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन
- फोटो : सोशल मीडिया
कृति के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में अक्षय कुमार के साथ बच्चन पांडे में नजर आईं। जल्द ही वह 'आदिपुरुष' और 'भेड़िया' में भी दिखाई देंगी। वहीं, टाइगर श्रॉफ की 'हीरोपंती 2', और ‘बड़े मिया छोटे मिया’ इसी साल आएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।