फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kiara Advani: कियारा आडवाणी ने जूही चावला को कहा 'आंटी', बोलीं- 'वह मुझे इस चीज के लिए जान से नहीं मारेंगी'

Sun, 20 Mar 2022 01:41 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 20 Mar 2022 01:41 PM IST
विज्ञापन
Kiara Advani calls Juhi Chawla ‘aunty’ while discussing Ashish Chanchlani and Janice Sequeira
कियारा आडवाणी और जूही चावला - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने एक शो में अदाकारा जूही चावला के बारे में बात करते हुए उन्हें आंटी कहकर संबोधित कर दिया। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने अभी-अभी जूही चावला को आंटी कहा, तो किराया ने जवाब दिया - "मुझे नहीं लगता है कि वह ये सुनने के बाद मुझे जान से मारेंगी।" दरअसल, अभिनेत्री कियारा आडवाणी 'सोशल मीडिया स्टार' शो में आशीष चंचलानी और जेनिस सेक्विएरा के साथ अपनी कॉम्पलिकेटेड फैमिली बैकग्राउंड के बारे में बात कर रहीं थीं। तभी उन्होंने खुलासा किया कि जूही चावला और वह एक दूसरे से कनेक्टेड हैं। 

Kiara Advani calls Juhi Chawla ‘aunty’ while discussing Ashish Chanchlani and Janice Sequeira
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

बताया अपना फिल्मी कनेक्शन
कियारा आडवाणी ने बताती हैं, "मेरे दादा के भाई सईद जाफरी थे। वहीं 'मेरी नानी अशोक कुमार की बेटी थीं। जब मैंने अपने माता-पिता को बताया कि मैं फिल्मों में करियर बनाना चाहती हूं, तब उन्होंने मुझे धीरे-धीरे सईद जाफरी के बारे में बताना शुरू किया। दुखद बात यह है कि मैंने कभी सईद जाफरी और अशोक कुमार से नहीं मिली। मुझे कभी भी फिल्म स्टोरी बिजनेस के बारे में नहीं बताया गया था।

Kiara Advani calls Juhi Chawla ‘aunty’ while discussing Ashish Chanchlani and Janice Sequeira
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

जूही चावला को कहा आंटी
कियारा बताती हैं कि मेरे माता-पिता दो अभिनेताओं से बचपन से परिचित थे, जिनसे मैं कभी नहीं मिली... जूही आंटी (जूही चावला) को छोड़कर, जो मेरे पापा की बचपन की दोस्त हैं। इसका जवाब देते हुए जेनिस ने कहा, ''आपने अभी-अभी उन्हें जूही आंटी कहा है!'' इसके जवाब में कियारा ने कहां, "मुझे नहीं लगता कि वह मुझे मार डालेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kiara Advani calls Juhi Chawla ‘aunty’ while discussing Ashish Chanchlani and Janice Sequeira
कियारा आडवाणी और जूही चावला - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है जूही से कनेक्शन?
कियारा कहती हैं, वह अकेली व्यक्ति हैं, जिनसे मैं मिली थी। वह बहुत अच्छी हैं। मुझे कभी नहीं लगा कि वह एक बहुत बड़ी फिल्म स्टार हैं, और वह बिल्कुल मेरे माता-पिता के दोस्तों की तरह हैं। हम बर्थडे पार्टियों में मिलते थे। मैं उनके बच्चों के साथ डांस करती और कोरियोग्राफ करती। वे सभी मेरे बैकअप डांसर होते थे।”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed