फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Social Media: राकेश बापट संग हाथों में हाथ डाले मुस्कुराती नजर आईं शमिता शेट्टी, फैंस बोले- 'हमेशा साथ रहो'

Sun, 20 Mar 2022 01:36 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 20 Mar 2022 01:36 PM IST
विज्ञापन
Shamita shetty and Raqesh bapat smile and hold hands as they step out for dinner video viral on social media
राकेश बापट, शमिता शेट्टी - फोटो : social media

शमिता शेट्टी और राकेश बापट  दोनों ही रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 15 में में साथ नजर आए थे और इसी दौरान के बीच नजदीकियां बढ़ी। फिलहाल शो के बाद भी दोनों साथ हैं। शमिता के जन्मदिन सेलिब्रेशन में भी राकेश बापट दिखाई दिए थे। अब हाल ही में दोनों लव बर्ड्स को एक साथ स्पॉट किया गया, जहां पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। उनकी वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही हैं और लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Shamita shetty and Raqesh bapat smile and hold hands as they step out for dinner video viral on social media
राकेश बापट, शमिता शेट्टी - फोटो : social media

हाथों में हाथ डाले मुस्कुराता नजर आया कपल-
राकेश और शमिता को डिनर डेट से आते हुए स्पॉट किया गया था। इस दौरान दोनों ही स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे थे, जहां शमिता ने व्हाइट डीप नेक क्रॉप टॉप के साथ ब्लू डेनिम जींस पहनी थी तो वहीं राकेश भी लाइट ब्लू जींस और काले रंग की शर्ट में थे। दोनों को देखकर ही पता चल रहा था कि वह साथ में काफी खुश हैं। इस दौरान शमिता भी राकेश के हाथों में हाथ डाले दिखाई दीं और कपल ने मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज भी दिए। इसके बाद फैंस उनपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Shamita shetty and Raqesh bapat smile and hold hands as they step out for dinner video viral on social media
राकेश बापट, शमिता शेट्टी - फोटो : social media

फैंस ने लुटाया जमकर प्यार-
इस वीडियो को वायरल भयानी पेज से शेयर किया गया है, इसके अलावा इसे कई इंस्टा अकाउंट से भी शेयर किया गया है। वीडियो को देखने के बाद फैंस एक के बाद एक कमेंट कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ब्यूटीफुल और क्लासी कपल, तो वहीं दूसरे ने लिखा, हमेशा साथ में रहो प्यार में रहो। इसी तरह से कई यूजर्स राकेश बापट के लुक की जमकर तारीफ करते दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shamita shetty and Raqesh bapat smile and hold hands as they step out for dinner video viral on social media
राकेश बापट, शमिता शेट्टी - फोटो : social media

कुछ दिन पहले आईं थी ब्रेकअप की अफवाहें-
अभी हाल ही में कुछ दिन पहले खबरें आईं थीं कि शमिता और राकेश के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है, यहां तक कि दोनों के ब्रेकअप की भी अफवाहें थीं। हालांकि इसके बाद दोनों को साथ में देखा गया, जिसके बाद उन सारी अटकलों पर विराम लग गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed