सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन कुछ न कुछ नया सामने आ रहा है। नेपोटिज्म से शुरू हुआ ये केस अब ड्रग्स तक का एंगल ले चुका है। केस की जांच सीबीआई कर रही है और सीबीआई द्वारा जांच का आज 16वां दिन है। ऐसे में दूसरी बार सीबीआई की टीम सुशांत के बांद्रा स्थित घर पहुंची थी। याद दिला दें कि पहले भी एक बार सीबीआई की टीम सुशांत के घर क्राइम सीन री-क्रिएट करने पहुंची थी। हालांकि इस बार सीबीआई की तैयारी अधिक पुख्ता है।
AIIMS के डॉक्टर्स और मीतू सिंह के साथ सुशांत के बांद्रा स्थित फ्लैट पहुंची थी सीबीआई, डेढ़ घंटे तक की छानबीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि सुशांत केस में तीन टीमें बनाई गई हैं। ऐसे में सीबीआई की फॉरेंसिक टीम सुशांत के घर क्राइम सीन री-क्रिएट करने पहुंची थी। इस बार सीबीआई के साथ एम्स के डॉक्टर्स भी मौजूद थे। वहीं एम्स के डॉक्टर्स के साथ ही सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह, सिद्धार्थ पिठानी और नीरज भी मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक सीबीआई टीम ने सुशांत के घर पर क्राइम सीन री-क्रिएट किया ताकि उस दिन क्या वास्तव में क्या हुआ था, इसका पता लगाया जा सके।
सुशांत सिंह राजपूत केस में तीन जांच एजेंसियां जुटी हैं। सीबीआई के साथ ही साथ केस में ईड और एनसीबी भी जुटी है। याद दिला दें कि हाल ही में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक की गिरफ्तारी हुई थी। ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक को गिरफ्तार किया गया था। NDPC की धारा 8c, 28, 29 के तहत हुई शौविक की गिरफ्तारी हुई थी।
शौविक की गिरफ्तारी के बाद अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनसीबी जल्द रिया चक्रवर्ती को भी समन भेज सकती है। जानकारी के मुताबिक शौविक ने रिया की उस चैट को सही बताया है जिसमें वह ड्रग्स की डिमांड किसी शख्स के लिए कर रही थीं। याद दिला दें कि हाल ही में एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में रिया ने ड्रग्स के सभी आरोपों से खुद को अलग बताया था।
Actor Rhea Chakraborty's brother Showik Chakraborty, Samuel Miranda, Zaid and Kaizen Ibrahim have been brought to Sion Hospital in Mumbai for COVID-19 test: KPS Malhotra, Deputy Director (operations), Narcotics Control Bureau (NCB)
— ANI (@ANI) September 5, 2020