फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एनसीबी के सामने शौविक ने कबूला सच, कहा- 'बहन रिया चक्रवर्ती के लिए खरीदता था ड्रग्स'

Sat, 05 Sep 2020 09:50 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 05 Sep 2020 09:50 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Rhea Chakraborty brother Shauvik Chakraborty confess he brought drugs for sister with Samuel Miranda
भाई सोविक के साथ रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बीती रात को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बड़ी कार्यवाई की है। इस मामले में एनसीबी ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक और अभिनेत्री के सहयोगी सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों की गिरफ्तारी सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एक बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखी जा रही है। गिरफ्तारी के बाद शौविक ने रिया चक्रवर्ती के बारे में बड़ा खुलासा किया है। 



Sushant Singh Rajput death case Rhea Chakraborty brother Shauvik Chakraborty confess he brought drugs for sister with Samuel Miranda
सैमुअल मिरांडा और शोविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शौविक चक्रवर्ती ने एनसीबी के सामने इस बात को माना है कि वह ड्रग्स अपनी बहन रिया चक्रवर्ती के लिए खरीदता था। शौविक का इस बात को स्वीकार करना इस मामले में एनसीबी की बड़ी कामयाबी है। वहीं शौविक ने एनसीबी को बताया कि वह अपने दोस्त बासित परिहार और जैद से सीधा संपर्क था। शौविक और बासित की मुलाकात फुटबॉल क्लब में हुई थी। बासित ने शौविक की मुलाकात सोहेल से करवाई थी, जो उन्हें ड्रग्स सप्लाई किया करता था। 

Sushant Singh Rajput death case Rhea Chakraborty brother Shauvik Chakraborty confess he brought drugs for sister with Samuel Miranda
शोविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI

वहीं बासित ने कहा है कि वह शौविक चक्रवर्ती के कहने पर ड्रग्स खरीदता था। शौविक और सैमुअल मिरांडा को एनसीबी के काननू की धारा 20(b), 28, 29, 27(A) के तहत गिरफ्तार किया है। वहीं सैमुअल मिरांडा ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स खरीदता था। जैद के जरिए मिरांडा बड्स लिया करता था। सैमुअल को जैद का नंबर शौविक ने ही दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Rhea Chakraborty brother Shauvik Chakraborty confess he brought drugs for sister with Samuel Miranda
रिया चक्रवर्ती, नारकोटिक्स कंट्रोल की टीम - फोटो : Instagram: @rhea_chakraborty/ @Ani

दूसरी ओर जैद ने भी पूछताछ में इस बात को कबूला है कि सुशांत की मौत के बाद जुलाई महीने के अंत में भी उसने सैमुअल मिरांडा को ड्रग्स सप्लाई की। जैद ने यह भी कहा है कि उसे इसके लिए शौविक ने कैश पैसे दिए थे। इससे पहले शुक्रवार सुबह एनसीबी की एक टीम मुंबई स्थित रिया चक्रवर्ती के घर पहुंती थी। एनसीबी की टीम ने रिया चक्रवर्ती के घर की छानबीन भी की थी। साथ ही अभिनेत्री के सहयोगी सैमुअल मिरांडा के घर पर एनसीबी की टीम ने तलाशी की और फिर उन्हें हिरासत में ले लिया था। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Rhea Chakraborty brother Shauvik Chakraborty confess he brought drugs for sister with Samuel Miranda
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : instagram/rhea_chakraborty

एनसीबी एक अधिकारी का बताया था, 'यह सिर्फ एक प्रक्रियात्मक मामला है। जिसका हम अनुसरण कर रहे हैं। इस प्रतिक्रिया को रिया चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा के घर पर किया जा रहा है।' वहीं, सैमुअल मिरांडा को एनसीबी ने हिरासत में लिया है। इससे पहले गुरूवार को इस मामले में ड्रग्स कनेक्शन में गिरफ्तार जैद विलात्रा को कोर्ट में पेश किया गया। एनसीबी ने कोर्ट से 10 दिन की रिमांड मांगी। जिसे बाद कोर्ट ने जैद को नौ सितंबर तक रिमांड में भेज दिया है।

पढ़ें: कंगना रनौत की बहन ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री को लेकर दिया बयान, कहा- 'आपको ये कहने का अधिकार नहीं...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed