फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केंद्र से भी उठी सुशांत सिंह राजपूत के लिए CBI जांच की मांग, मंत्री रामदास अठावले बोले- 'मुंबई पुलिस पर नहीं है विश्वास'

Sat, 15 Aug 2020 10:47 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 15 Aug 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Central Minister Ramdas Athawale Demands CBI Investigation In Sushant Singh Rajput Case
रामदास अठावले, सुसांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले को दो महीने का समय बीत चुका है। लेकिन मामले की सच्चाई अब तक किसी के सामने नहीं आई है। मामले को लोकर लागातर सीबीआई जांच की मांग की जा रही है। जिसके लिए कई तरह के कैंपेन भी चलाए जा रहरे हैं। सोशल मीडिया पर भी लगातार सुशांत के फैंस उनके लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। अब इस मामले ने राजनीतिक रूप भी ले लिया है।

Central Minister Ramdas Athawale Demands CBI Investigation In Sushant Singh Rajput Case
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के मामले ने अब सियासी रंग ले लिया है। महाराष्ट्र सरकार जहां मामले की सीबीआई जांच के खिलाफ है तो वहीं बिहार की नीतिश सरकार लगातार मामले की सीबीआई जांच की पैरवी कर रही है। इसी बीच अब बिहार सरकरा को केंद्र सरकार का भी समर्थन मिल रहा है। अब तक मामले में केवल केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ही आगे आकर मुखर होते नजर आ रहे थे। तो वहीं अब केंद्र सरकार के एक और मंत्री ने सीबीआई जांच का समर्थन किया है।

Central Minister Ramdas Athawale Demands CBI Investigation In Sushant Singh Rajput Case
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले - फोटो : एएनआई

तमाम बड़े राजनीतिक चेहरे भी अब सुशांत के लिए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। तो वहीं इनमें ही अब केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का नाम भी जुड़ गया है। रामदास ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि, 'सुशांत सिंह राजपूत मामले की CBI जांच होनी ही चाहिए। जब तक CBI जांच नहीं होगी कुछ भी स्पष्ट नहीं होगा। मुंबई पुलिस ने इस मामले में इतने दिन लगाए हैं। इस केस में हमारा मुंबई पुलिस पर विश्वास नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Central Minister Ramdas Athawale Demands CBI Investigation In Sushant Singh Rajput Case
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

रामदास अठावले के बयान में उन्होंने मुंबई पुलिस को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने साफ रूप से कहा है कि अब मुंबई पुलिस पर विश्वास नहीं रहा है। इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि मुंबई पुलिस इस मामले में कितनी गैरजिम्मेदार नजर आ रही है। बता दें कि इससे पहले भी सुशांत केस में मुंबई पुलिस की जांच सवालों के घेरे में रही है। मुंबई पुलिस ने अब तक जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति ही की है।

विज्ञापन
Central Minister Ramdas Athawale Demands CBI Investigation In Sushant Singh Rajput Case
सुशांत सिंह राजपूत पिता के साथ - फोटो : ट्विटर

मुंबई पुलिस ने शुरुआती जांच में ही इस मामले को आत्महत्या करार दिया था। तभी से मुंबई पुलिस पर सवालिया निशान उठने लगे थे। शुरुआत से इसे केवल नेपोटिज्म से जोड़कर देखा जा रहा था। जिसके खिलाफ सुशांत के फैंस हमेशा से ही रहे हैं। एक महीने की जांच में मुंबई पुलिस के हाथ कोई भी सबूत नहीं लगा था। लेकिन जब से सुशांत के परिवार ने मामले को लेकर बिहार में रिया चक्रवर्ती के ऊपर एफआईआर दर्ज करवाई है तभी से मामले में अब आए दिन नए नए खुलासे हो रहे हैं।

पढ़ें: जब बड़े पर्दे पर महेंद्र सिंह धोनी बने थे सुशांत सिंह राजपूत, दर्शकों से जमकर लूटी थी वाहवाही

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed