Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
know about Mahendra Singh Dhoni Biopic M S Dhoni The Untold Story Starrer Sushant Singh Rajput Kiara Advani Disha Patani Anupam Kher
{"_id":"5f3805704dde65077723c6ce","slug":"know-about-mahendra-singh-dhoni-biopic-m-s-dhoni-the-untold-story-starrer-sushant-singh-rajput-kiara-advani-disha-patani-anupam-kher","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब बड़े पर्दे पर महेंद्र सिंह धोनी बने थे सुशांत सिंह राजपूत, दर्शकों से जमकर लूटी थी वाहवाही","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब बड़े पर्दे पर महेंद्र सिंह धोनी बने थे सुशांत सिंह राजपूत, दर्शकों से जमकर लूटी थी वाहवाही
महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान किया है। धोनी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'आप लोगों के प्यार और सहयोग के लिए धन्यावाद, शाम 7:29 बजे से मुझे रिटायर समझा जाए।' धोनी के इस सोशल मीडिया पोस्ट के बाद से एक तरफ जहां माही के फैंस कुछ उदास हो गए हैं तो वहीं दूसरी ओर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' का जिक्र करने लगे हैं।
2 of 6
M.S. Dhoni: The Untold Story
- फोटो : twitter
दरअसल 30 सितंबर 2016 को नीरज पांडे द्वारा निर्देशित फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' रिलीज हुई थी। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म में सुशांत के अलावा अनुपम खेर (धोनी के पिता के किरदार में), कियारा आडवाणी और दिशा पाटनी भी नजर आए थे। फिल्म के साथ ही साथ फिल्म का म्यूजिक भी सुपरहिट साबित हुआ था।
3 of 6
M.S. Dhoni: The Untold Story
- फोटो : file photo
बात 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' की करें तो फिल्म का पहला ही दृश्य शुरू होता है साल 2011 के विश्व कप फाइनल मैच से, फिर फिल्म फ्लैशबैक में चली जाती है। रांची के एक स्कूल में एक वॉटर पंप ऑपरेटर का बेटा कैसे फुटबॉल के गोलकीपर से क्रिकेट का विकेटकीपर बनता है। कैसे वो लोकल लेवल से खेल कर रेलवे की नौकरी तक पहुंचता है और फिर कैसे अपने साथियों के भारतीय टीम में चुने जाने के बाद भी अपनी बारी का इंतजार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
M.S. Dhoni The Untold Story
- फोटो : social media
'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में न सिर्फ धोनी के कैप्टन कूल बनने की कहानी को दिखाया गया था बल्कि साथ ही साथ उनके निजी जीवन पर भी हल्की रोशनी डाली गई थी। जैसे तैसे अपनी जिंदगी के पहले प्यार को वो खो देते हैं और फिर कैसे उनकी जिंदगी में दोबारा प्यार आता है। फिल्म में सुशांत ने सिर्फ अपने क्रिकेट स्किल्स बल्कि अभिनय से भी खूब वाहवाही लूटी थी।
विज्ञापन
5 of 6
M.S. Dhoni: The Untold Story
- फोटो : twitter
एक और इंटरव्यू में सुशांत ने कहा था, "शूटिंग के दौरान मैं खुद को धोनी समझता रहा। धोनी से मैंने अच्छा इंसान बनना सीखा है। पहले कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था कि बिहार-झारखंड जैसे राज्य से एक साधारण सा लड़का इतना बड़ा क्रिकेटर बन सकता है। धोनी ने मेहनत और लगन से इसे मुमकिन बनाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।