{"_id":"5f38002cffa72e6c6710be27","slug":"when-sushant-singh-rajput-said-that-his-life-is-like-ms-dhoni-mahendra-singh-dhoni","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब सुशांत सिंह राजपूत ने कहा था, 'मेरी और महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी एक जैसी है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब सुशांत सिंह राजपूत ने कहा था, 'मेरी और महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी एक जैसी है'
महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान किया है। धोनी के संन्यास के साथ ही एक बार फिर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी चर्चा में आ गए हैं, जिसकी वजह है माही की बायोपिक। दरअसल सुशांत सिंह राजपूत ने ही धोनी की बायोपिक 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में मुख्य किरदार निभाया था। ऐसे में हम आपको बताते हैं उस इंटरव्यू के बारे में जब सुशांत ने कहा था कि उनकी और धोनी की जिंदगी एक जैसी है।
2 of 6
dhoni and sushant
जब फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' रिलीज होने वाली थी तो बीबीसी ने सुशांत सिंह राजपूत का इंटरव्यू किया था। उस इंटरव्यू के दौरान सुशांत ने कहा था कि उनकी और धोनी की जिंदगी एक जैसी है। उन्होंने कहा था, "मेरे और धोनी के जीवन में बहुत सारी समानताएं हैं। इससे मुझे धोनी की भूमिका निभाने में मदद मिली। मैं उनकी जीवन यात्रा में खुद को देख रहा था। इसलिए मेरे लिए उनकी भूमिका को निभाना थोड़ा आसान रहा।"
3 of 6
सुशांत सिंह राजपूत और एमएस धोनी
- फोटो : ट्विटर
सुशांत ने आगे बातचीत करते हुए कहा था, "हालांकि हमारे क्षेत्र अलग-अलग हैं लेकिन हमारे जीवन का पैटर्न एक जैसा है। हम हर फ्रंट पर जोखिम लेते हैं और कामयाब होते हैं। लोगों को धोनी के बारे में बहुत कुछ पता है इसलिए पर्दे पर छोटी सी हुई गलती भी बड़ी लगेगी।" बता दें कि 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' 30 सितंबर, 2016 को रिलीज हुई थी और फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
महेंद्र सिंह धोनी और सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : ट्विटर
एक और इंटरव्यू में सुशांत ने कहा था, "शूटिंग के दौरान मैं खुद को धोनी समझता रहा। धोनी से मैंने अच्छा इंसान बनना सीखा है। पहले कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था कि बिहार-झारखंड जैसे राज्य से एक साधारण सा लड़का इतना बड़ा क्रिकेटर बन सकता है। धोनी ने मेहनत और लगन से इसे मुमकिन बनाया है। उनकी जिंदगी बड़ी प्रेरणादायक है। कठिन परिस्थितियों में भी शांत रहना मैंने धोनी से ही सीखा है।" याद दिला दें कि धोनी की ही तरह सुशांत ने बिहार के एक छोटे से गांव से मुंबई तक का सफर तय किया था और सफलता हासिल की थी।
विज्ञापन
5 of 6
sushant singh rajput
- फोटो : social media
क्रिकेट और सिने प्रेमियों के बीच फिल्म को जबरदस्त कामयाबी मिली थी। यह फिल्म तेलुगू और तमिल में भी डब की गई थी। इस फिल्म की खास बात ये थी कि सुशांत ने धोनी के किरदार को इस हुनर के साथ निभाया था कि हर एक दर्शक को यही महसूस हुआ था कि वो माही को ही पर्दे पर देख रहे हैं न कि सुशांत को। फिल्म में सुशांत के साथ दिशा पाटनी, कियारा आडवाणी और अनुपम खेर भी नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।