फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: जब एमएस धोनी ने सुशांत सिंह राजपूत से कहा था- 'तुम सवाल बहुत पूछते हो', दिवंगत अभिनेता ने दिया था ये जवाब

Sat, 15 Aug 2020 08:44 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 15 Aug 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
Ms Dhoni Mahendra Singh Dhoni announced his retirement from international cricket know incident with Sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत और धोनी - फोटो : अमर उजाला

महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम के अपने पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी सभी फैंस को दी है। महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'आप लोगों के प्यार और सहयोग के लिए धन्यावाद, शाम 7:29 बजे से मुझे रिटायर समझा जाए।' उन्होंने अपने इस पोस्ट में अपने करियर के तमाम उतार चढ़ाव को 'मैं पल दो पल का शायर हूं' गाने से बड़े ही खूबसूरत अंदाज में दिखाया है। याद दिला दें कि एम एस धोनी की बायोपिक में सुशांत सिंह राजपूत ने मुख्य किरदार निभाया था।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Thanks a lot for ur love and support throughout.from 1929 hrs consider me as Retired

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on

Ms Dhoni Mahendra Singh Dhoni announced his retirement from international cricket know incident with Sushant Singh Rajput
महेंद्र सिंह धोनी और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : ट्विटर

महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट प्रेमी प्यार से माही बुलाते हैं। उन्हें इस बात के लिए भी जाना जाता है कि शिखर पर पहुंचकर उन्होंने कभी अपना धैर्य नहीं खोया और हमेशा शांत चित्त रहे। पर्दे पर धोनी बनने के लिए सुशांत सिंह राजपूत ने पूर्व क्रिकेटर किरण मोरे से एक साल तक ट्रेनिंग ली। किरण ने उन्हें सिखाया कि एक विकेट कीपर कैसे सोचता है और उसकी मूवमेंट कैसे होती है। कैसे वो अपने आप को फिट रखता है और कैसे गेंदबाज के साथ समन्वय बनाता है। बिल्कुल किसी क्रिकेटर की तरह उन्होंने सुशांत को ट्रेनिंग दी। एक वीडियो एनालिस्ट ने उन्हें धोनी के हर शॉट की बारीकी समझाई ताकि किस गेंद को कैसे खेलना है वो सुशांत को समझ आ सके।

Ms Dhoni Mahendra Singh Dhoni announced his retirement from international cricket know incident with Sushant Singh Rajput
एमएस धोनी की बायोपिक में सुशांत - फोटो : सोशल मीडिया

आगे बढ़कर कैसे बड़े शॉट लगाने हैं और कैसे बैट को पकड़ना है, ये सब वीडियो एनालिस्ट की मदद से सुशांत ने इस किरदार को निभाने के लिए समझा। सुशांत को धोनी के मशहूर हेलिकॉप्टर शॉट को छह फ्रेम में दिखाया गया। फिर बॉलिंग मशीन की मदद से सुशांत को गेंद फेंके गए। सुशांत एक दिन में तीन सौ से ज्यादा बार हेलिकॉप्टर शॉट की प्रैक्टिस करते थे ताकि स्क्रीन पर उनका शॉट बनावटी ना लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ms Dhoni Mahendra Singh Dhoni announced his retirement from international cricket know incident with Sushant Singh Rajput
धोनी, सपना और सुशांत - फोटो : Social Media

धोनी बनने की एक साल की ट्रेनिंग के दौरान सुशांत तीन बार धोनी से मिले थे। पहली मुलाकात में सुशांत ने धोनी के मुंह से उनकी कामयाबी के सफर के बारे में सुना। दूसरी मुलाकात में सुशांत के पास धोनी से पूछने के लिए ढेर सारे सवाल थे। जब धोनी ने सुशांत से कहा कि तुम सवाल बहुत पूछते हो तो सुशांत का जवाब था कि "फैन आपको मुझ में ढूंढने वाले हैं इसलिए मुझे आपको समझना पड़ेगा।"

विज्ञापन
Ms Dhoni Mahendra Singh Dhoni announced his retirement from international cricket know incident with Sushant Singh Rajput
महेन्द्र सिंह धोनी और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिकेट की दुनिया में धोनी को अपनी फिटनेस के लिए जाना जाता है इसलिए सुशांत को ऐसे क्रिकेटर की भूमिका निभाने के लिए कड़ी मेहनत करनी थी। पहले चरण में उनके शारीरिक क्षमता का परीक्षण किया गया। इस चरण में उन्हें व्यायाम, बॉक्सिंग, बाधा दौड़ और ट्रैकिंग जैसे बीस शारीरिक गतिविधियां करनी पड़ी। दूसरे चरण में सुशांत को बैलेट डांसिंग की ट्रेनिंग लेनी पड़ी, तीसरे चरण में सुशांत को जिम में मशीन के सहारे पसीना बहाना पड़ा। इसके अलावा साइकलिंग और फुटबॉल भी खेलना पड़े।

पढ़ें: ICU में भर्ती हैं गायक एसपी बालासुब्रमण्यम, 13 तारीख से बिगड़ने लगी थी हालत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed