फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस एक्ट्रेस ने की थी मुगल घराने में शादी, डिलीवरी के चौथे दिन पति ने बाल घसीटकर घर से निकाला

Wed, 28 Nov 2018 02:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Nov 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
Chahat Khanna alleged on ex husband farhan mirza sexually abuses
chahat khanna - फोटो : file photo

एकता कपूर के सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं से पॉपुलर हुईं टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना पिछले कई कुछ समय से चर्चा में बनी हुई हैं। टीवी की दुनिया में चाहत की जिंदगी जितनी अच्छी लगती हो लेकिन चकाचौंध के पीछे काला अंधेरा भी है। चाहत पिछले दिनों पति फरहान मिर्जा से अलग हो गईं। उनकी दो बेटियां हैं। दो साल की जोहर और 11 महीने की अमायरा है। अब उन्होंने एक इंटरव्यू में फरहान मिर्जा पर उत्पीड़न के कई आरोप लगाए, हालांकि फरहान ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है।

Chahat Khanna alleged on ex husband farhan mirza sexually abuses
chahat khanna - फोटो : file photo

चाहत ने बताया कि 'मेरे ससुराल वाले मुगल घराने से संबंध रखते हैं। मेरे घरवाले नहीं चाहते थे कि मैं फरहान मिर्जा से शादी करूं। शादी से 6 दिन पहले जब मुझे उनके बारे में पता चला तो मैंने मना कर दिया। फिर एक दिन फरहान की नानी ने मुझे समझाया। वो बुजुर्ग थीं, मैं उनकी बात मना नहीं कर पाई और शादी के लिए राजी हो गई लेकिन पहली ही रात मुझे पता चल गया था कि वो ठीक आदमी नहीं है।'

Chahat Khanna alleged on ex husband farhan mirza sexually abuses
Chahat Khanna - फोटो : file photo

'फरहान मिर्जा के सामाजिक रुतबे से लेकर, स्वभाव और व्यक्तित्व सब कुछ झूठ था। मेरी पहली शादी भी सफल नहीं थी। सामाजिक दबाव की वजह से भी मैं बर्दाश्त करती रही क्योंकि मुझे लगा कि इससे मुझे जज किया जाएगा। हर दिन मेरे चरित्र पर शक किया जाता था और मुझे साबित करना होता था कि मैं चरित्रवान हूं। ससुरालवालों के सामने फरहान ये सब हरकतें करता था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Chahat Khanna alleged on ex husband farhan mirza sexually abuses
Chahat Khanna - फोटो : file photo

चाहत ने बताया कि 'फरहान अक्सर मुझे मारता था तब मेरी बेटी रोने लगती थी और उसके पैर पकड़कर रोकने की कोशिश करती थी। मुझे लगा कि ऐसे सामाजिक दबाव की वजह से बेटियों की जिंदगी को बर्बाद नहीं कर सकती।'

विज्ञापन
Chahat Khanna alleged on ex husband farhan mirza sexually abuses
Chahat Khanna - फोटो : file photo

चाहत ने आगे बताया कि 'मेरी दूसरी बेटी के जन्म के चौथे दिन ही मारपीट की गई। मेरे बाल पकड़ कर घर से बाहर कर दिया गया। यही नहीं फरहान आए दिन मुझ पर शक करता था। एक दिन तो उसने मेरे और मेरे देवर के बीच संबंध के भी आरोप लगाए। अब और बर्दाश्त करना मेरे बस में नहीं था। मैंने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। इसके बाद भी जिंदगी आसान नहीं हुई है। जहां मुझे मुस्लिम समाज ने काफिर कहा तो हिंदू समाज ने गालियां दींं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed