{"_id":"5bfe294ebdec22415d459a4f","slug":"bigg-boss-12-romil-choudhary-and-surabhi-rana-fighting-after-luxury-bugdet-task","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12: सुरभि ने रोमिल पर उठाए सवाल, बोलीं- 'कैसा भाई है जो अपनी बहन को घूरता है'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 12: सुरभि ने रोमिल पर उठाए सवाल, बोलीं- 'कैसा भाई है जो अपनी बहन को घूरता है'
Wed, 28 Nov 2018 11:19 AM IST
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 12
- फोटो : voot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 12 में मंगलवार को लग्जरी बजट टास्क बीबी पंचायत हुआ। जिसमें दीपिका और दीपक की दो टीम बनाई गई। दोनों को पंचायत के सदस्य बने जसलीन और सोमी के सामने दूसरों पर आरोप साबित करना था। इस दौरान घर के मास्टरमाइंड कहे जाने वाले रोमिल चौधरी दीपिका की टीम की ओर से थे। विपक्षी टीम की ओर से दीपक ने रोमिल को दोगला कहते हुए उन्हें कटघरे में खड़ा किया।
2 of 5
bigg boss 12
- फोटो : voot
टास्क के ब्रेक के दौरान रोमिल चौधरी, सोमी और जसलीन के साथ बैठकर बातें कर रहे थे। तभी सुरभि राणा आईं और रोमिल से कहती हैं कि 'मुझे इस तरह से मत घूरो, मैं असहज हो जाती हूं। भारत की जनता ये लड़का मेरा भाई है लेकिन हर वक्त मुझे घूरता रहता है। रोमिल चौधरी आखिर लड़कियों को इतना क्यों घूरता रहता है।'
3 of 5
bigg boss 12
- फोटो : voot
रोमिल कहते हैं कि 'सुरभि राणा इस हद तक गिर गई हैं। सब देख रहे हैं कि मैं किसे घूर रहा हूं। मैं अपने बेटे और मां की कसम खाकर कहता हूं कि रोहित को देख रहा था।' जसलीन, रोमिल को समझाते हुए कहती हैं कि 'उन्हें सफाई देने की जरुरत नहीं है। ये आपके चरित्र के ऊपर सवाल उठा रही है। उसने मेरे साथ भी ऐसा ही किया था।' सुरभि की बातें सुनकर रोमिल इमोशनल हो जाते हैं और बाथरूम में जाकर रोने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bigg boss 12
- फोटो : voot
रोमिल को रोता देख सुरभि उनसे माफी मांगती हैं और कहती हैं कि 'गुस्से में मेरे मुंह से ऐसी बात निकल गई।' वहीं रोमिल कहते हैं 'ऐसी बातें गुस्से में भी कैसे निकल सकती हैं। भाई-बहन के एक रिश्ते पर आपने सवाल उठा दिया। सब यहां ड्रामा करने आते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss 12
- फोटो : voot
रोमिल को ऐसा इमोशनल देख जसलीन और मेघा उनसे कहते हैं कि उसने ठीक से इस बात के लिए माफी भी नहीं मांगी। घरवालों के समझाने पर सुरभि राणा दोबारा रोमिल के पास आती हैं और कहती हैं कि 'मैंने कई बार वॉर्निंग दी लेकिन आपने मेरी बात नहीं मानी इसलिए मैंने सबके सामने इस तरह आपको बोला।' बता दें कि घर से बेघर होने के बाद रोमिल चौधरी और सुरभि राणा की दोबारा एंट्री हुई थी। तब से दोनों एक दूसरे को भाई-बहन कहते आए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।