फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल के नए शो का प्रोमो लांच तो श्रीसंथ ने किया नया खुलासा, ये हैं इस हफ्ते की टीवी की 5 खबरें

Wed, 28 Nov 2018 07:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Nov 2018 07:42 AM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma show promo launch to S Sreesanth on match fixing Top 5 Television news of this week
kapil and naagin 3 - फोटो : twitter

'बुद्धू बक्सा' कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी। 

Kapil Sharma show promo launch to S Sreesanth on match fixing Top 5 Television news of this week
Kapil sharma - फोटो : File Photo

'द कपिल शर्मा शो' सीजन-2 का प्रोमो हुआ लांच
भारत के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर लोगों को हंसाने आ रहे हैं। कॉमेडियन से एक्टर बने कपिल के 'द कपिल शर्मा शो' सीजन 2 का प्रोमो सामने आ गया है। इससे पहले कपिल का शो फैमिली टाइम बुरी तरह फ्लॉप हो गया था। कपिल शर्मा के शो के दूसरे सीजन का प्रोमो सोनी चैनल वालों ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि 'पूरे इंडिया को एक साथ हंसाने आ रहा है द कपिल शर्मा शो 2।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Poore India ko ek saath hasaane aa raha hai #TheKapilSharmaShow! Jald hi sirf Sony par. @kapilsharma

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on

Kapil Sharma show promo launch to S Sreesanth on match fixing Top 5 Television news of this week
Srishty Rode - फोटो : File Photo

'बिग बॉस' से बेघर होते ही सृष्टि ने खोली रोहित से रिश्ते की पोल
'बिग बॉस' सीजन 12 से इस हफ्ते सृष्टि रोडे आउट हो चुकी हैं। सृष्टि को बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि इस हफ्ते वह घर से बेघर हो जाएंगी। यहां तक कि जब सलमान खान ने शो के दौरान उनका नाम लिया तो वह बहुत सरप्राइज भी दिखीं। घर से बेघर होते ही सृष्टि ने सभी घरवालों की पोल खोल दी है। इसके साथ ही कई खुलासे भी किए हैं। सृष्टि से उनके और रोहित के रिश्ते को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा - 'हम दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती थी। मुझे यह नहीं पता कि मेरे पीठ पीछे क्या बातें की जाती हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma show promo launch to S Sreesanth on match fixing Top 5 Television news of this week
Sreesanth - फोटो : twitter

श्रीसंथ ने मैच फिक्सिंग से जुड़ा किया नया खुलासा
'बिग बॉस-12' इस वक्त अपने रोचक पड़व पर है। शो का लगभग 1 तिहाई हिस्सा खत्म हो चुका है। ऐसे में 'बिग बॉस-12' में मौजूद कंटेस्टेंट हर दिन नए नए खुलासे कर शो में अपनी जगह बनाने में लगे हुए हैं। हाल ही में श्रीसंथ ने एक टास्क के दौरान सुरभि राणा के साथ एक्सक्लूजिव इंटरव्यू में थप्पड़ कांड का खुलासा किया था। अब शो में श्रीसंथ ने एक नया और बड़ा खुलासा किया है जो सीधे तौर पर मैच फिक्सिंग वाले वाकिये से जुड़ा है।

विज्ञापन
Kapil Sharma show promo launch to S Sreesanth on match fixing Top 5 Television news of this week
naagin 3 - फोटो : File Photo

टीआरपी में 'नागिन 3' ने फिर मारी बाजी
टीआरपी की रेस में तहलका मचाने वाली बार्क रिपोर्ट आ गई है। हमेशा की तरह इस बार भी सीरियल की दुनिया में काफी उतार-चढ़ाव आए हैं। इस लिस्ट के अनुसार अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की टीआरपी में काफी गिरावट आई है तो वहीं एकता कपूर के सीरियल को काफी फायदा हुआ है। बार्क रिपोर्ट के अनुसार हमेशा की तरह इस बार भी 'नागिन 3' सीरियल पहले नंबर पर काबिज है। दूसरे नंबर पर 'कुडंली भाग्य' और तीसरे नंबर पर 'कुमकुम भाग्य' जगह बनाने में बनाने में कामयाब हुआ। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed