बिग बॉस में जैसे-जैसे कंटेस्टेंट कम होते जा रहे हैं वैसे-वैसे घर का माहौल भी गरम होता जा रहा है। शो को शुरू हुए ढाई महीने हो चुके हैं। बीते वीकेंड का वार में टीवी एक्ट्रेस सृष्टि रोडे को शो से बाहर होना पड़ा। बात करें घर के ताजा माहौल की तो घरवालों को आज बीबी ग्राम पंचायत टास्क दिया गया। इस टास्क में घरवालों को दो धड़ों में बांटा गया।
बिग बॉस: भरी पंचायत में दीपक के छूने पर गरम हुईं दीपिका, भाई श्रीसंथ के साथ खड़ा किया हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले ग्रुप की कैप्टन दीपिका कक्कड़ को चुना गया तो वहीं दूसरे धड़े के सरदार रोमिल चौधरी बने। टास्क में दीपिका और जसलीन ने रोमिल पर आरोप लगाए। दोनों ने रोमिल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनमें बहुत अंहकार भरा हुआ है। दीपिका ने कहा कि रोमिल हमेशा यह कहते दिखाई देते हैं कि किसे घर में होना चाहिए और किसे नहीं।
इतने में दीपक भी इस लड़ाई में कूद जाते हैं। वह दीपिका का हाथ पकड़ते हैं लेकिन दीपिका इस पर गरम हो जाती हैं और दीपक को ना छूने की चेतावनी देती हैं। लेकिन दीपक अपनी इस हरकत पर ध्यान नहीं देते हैं और घर का माहौल एक बार फिर गड़बड़ा जाता है। ऐसे में सुरभि राणा ने भी इस पर दीपिका का मजाक उड़ाया। सुरभि ने दीपिका को फेक बताया।
#JasleenMatharu ka kehna hai ki #RomilChoudhary mein aagaya hai ahankaar, kya rakhenge woh ghar mein yeh harkatein barkaraar? Dekhiye #BB12 aaj raat 9 baje BB Panachayat ki dilchasp baaton ke liye. #BiggBoss12 pic.twitter.com/6e7neZTL2t
— Bigg Boss (@BiggBoss) November 27, 2018
वहीं, दीपिका को बहन मानने वाले श्रीसंथ दीपक और सुरभि पर बरस पड़ते हैं। दीपक और दीपिका की लड़ाई के बाद एक बार पंचायत शुरू हुई। इस पंचायत में दोनों टीमें एक-दूसरी टीम के लोगों पर बड़े-बड़े आरोप लगाती नजर आईं।
इस बार लाइन ऑफ कंट्रोल टास्क के द्वारा नॉमिनेशन प्रक्रिया को पूरा किया गया। इस हफ्ते बिग बॉस ने घर की कैप्टन सुरभि को विशेष अधिकार देते हुए घर में मौजूद कंटेस्टेंट को अपनी मर्जी से नॉमिनेट करने का मौका दिया। सुरभि ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया है। इस नॉमिनेशन प्रक्रिया के लिए दो टीम बनाई गई। पहली टीम में दीपक, रोमिल, दीपिका, जसलीन थे, वहीं दूसरी टीम में सोमी, श्रीसंथ, करणवीर, रोहित। पिछले हफ्ते दीपक के साथ गलत तरीके के पेश आने पर बिग बॉस ने मेघा को सीधे इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए पहले से ही नॉमिनेट किया हुआ है।