{"_id":"63137aeef911e43be41b93ac","slug":"chakda-xpress-actress-anushka-sharma-share-cute-video-with-puppies-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा की क्यूटनेस देख फिदा हुए फैंस, वीडियो से आप भी नहीं हटा पाएंगे अपनी नजरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा की क्यूटनेस देख फिदा हुए फैंस, वीडियो से आप भी नहीं हटा पाएंगे अपनी नजरें
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अनुष्का अक्सर ही अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। फैंस भी अभिनेत्री की तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाते हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें वह छोटे-छोटे पपी के साथ खेलती नजर आ रही हैं।
2 of 4
अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में की शुरुआत में एक आवाज सुनाई देती है कि शॉट तैयार है अनुष्का कहां हैं? इसके अगले ही पल अनुष्का छोटे-छोटे पपी के साथ मस्ती करती हुई नजर आती हैं। वीडियो में अभिनेत्री क्यूट का अंदाज फैंस को भी बेहद पसंद आ रहा है और वह कमेंट कर अपना प्यार लुटा रहे हैं।
अनुष्का शर्मा की इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'क्यूटनेस ओवरलोडेड', तो दूसरे ने लिखा, 'सबसे प्यारी'। वहीं एक अन्य ने लिखा, 'दिल छू लेने वाली वीडियो है', तो दूसरे ने कहा, 'हमेशा ऐसी ही मुस्कान अपने चेहरे पर रखना।' इसके अलावा भी फैंस हार्ट इमोजी कमेंट कर अनुष्का की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अनुष्का शर्मा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि अनुष्का शर्मा आखिरी बार 2018 में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। वहीं, अब वह 'चकदा एक्सप्रे'स से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी झूलन गोस्वामी की बायोपिक है, जिसके लिए अनुष्का कड़ी मेहनत कर रही हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स ने फिल्म का एक बीटीएस वीडियो भी शेयर किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।