फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवरात्रि पर छाए 'चलो बुलावा आया है' से लेकर 'जय मां दुर्गा' तक के ये गाने, इन गीतों से करें मां की आराधना

Tue, 13 Apr 2021 01:12 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 13 Apr 2021 01:12 PM IST
विज्ञापन
'Chalo Bulawa Aaya Hai' to 'Jai Maa Durga', here are Navratri special song
नवरात्रि पर सुनें ये गाने - फोटो : फाइल फोटो

इस वर्ष चैत्र नवरात्र की शुरुआत 13 अप्रैल से हो रही है। यह पर्व पूरी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार 13 अप्रैल मंगलवार को चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा की तिथि से नवरात्रि का पर्व शुभारंभ होगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इन दिनों मां के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती। ऐसे में हिंदी सिनेमा में भी देवी मां की महिमा की गाथा दिखाई गई है। वहीं, कई फिल्मों में देवी मां पर आधारित भजन और गीत भी हैं जो सुपरहिट हुए हैं। नवरात्रि के खास मौके पर सुनिए देवी मां पर आधारित यह भजन और गाने।



 
'Chalo Bulawa Aaya Hai' to 'Jai Maa Durga', here are Navratri special song
'आशा' फिल्म - फोटो : फाइल फोटो

‘तूने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया मेरा वालिये’ ये गाना नरेंद्र चंचल और मोहम्मद रफी ने गाया है। यह गाना साल 1980 में रिलीज 'आशा' फिल्म का है। इस गाने में 'मां शेरोंवाली' की महिमा दिखाई गई है। नवरात्रि में इस गाने को काफी ज्यादा सुना जाता है। 'आशा' फिल्म के जितेन्द्र और रीना रॉय मुख्य किरदार में थे। 


'Chalo Bulawa Aaya Hai' to 'Jai Maa Durga', here are Navratri special song
सुहाग - फोटो : फाइल फोटो

साल 1979 में रिलीज हुआ ये गाना फिल्म 'सुहाग' का है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा रेखा, शशि कपूर, परवीन बॉबी, निरूपा रॉय रंजीत के अलावा कई कलाकार थे। इस फिल्म का निर्देशन मनमोहन देसाई ने किया था। इस गाने को मोहम्मद रफी ने गाया है।  




 
विज्ञापन
विज्ञापन
'Chalo Bulawa Aaya Hai' to 'Jai Maa Durga', here are Navratri special song
मर्द - फोटो : फाइल फोटो
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की बहुचर्चित फिल्म ‘मर्द’ में भी देवी भक्ति से जुड़ा एक गीत था। यह गाना इतना पॉपुलर है कि आज भी कई झांकियों में आपको सुनने को मिल जाएगा। गाने के बोल थे - ‘मां शेरोंवाली, ओ मां शेरोंवाली’ इस गीत को अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया था और इसके गायक थे शब्बीर कुमार।



 
विज्ञापन
'Chalo Bulawa Aaya Hai' to 'Jai Maa Durga', here are Navratri special song
क्रांति - फोटो : फाइल फोटो

1981 में रिलीज फिल्म 'क्रांति' में यह गाना देवी मां पर आधारित है। फिल्म 'क्रांति' में दिखाया गया देवी भक्ति पर आधारित गीत ‘दुर्गा है मेरी मां, अम्बे है मेरी मां’ आज भी लोगों के बीच खासा पॉपुलर है। यह गीत महेंद्र कपूर और मीनू पुरुषोत्तम ने गाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed