आज यानी 13 अप्रैल से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो गई है। पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाएगी। मालूम हो कि हिंदू कैलेंडर नव वर्ष भी आज से ही शुरू हो रहा है। इसके अलावा अलग अलग राज्यों में गुड़ी पड़वा, उगादी, बैसाखी और विशू जैसे तमाम पर्व भी हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड और टीवी सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। तो आइए देखते हैं किस तरह बॉलीवुड सितारों ने फैंस को शुभकामनाएं दी।
हेमा मालिनी सहित इन बॉलीवुड हस्तियों ने दी नवरात्रि, गुड़ी पड़वा और उगादी की शुभकामनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेमा मालिनी ने फैंस को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'सच है, महामारी ने फिर से अपना बदसूरत सिर उठाया है! यह नया साल (उगादी, गुड़ी पड़वा आज मनाया जाता है) तमिल पुथंडु कल, बंगाली पोइला बैशाख, केरल के विशु सभी इस महीने मनाए जाते हैं। आप सभी को एक सुरक्षित और स्वस्थ नव वर्ष की शुभकामनाएं, अपना ख्याल रखें।
https://twitter.com/dreamgirlhema/status/1381801724403277827?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1381801724403277827%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatv.in%2Fentertainment%2Fbollywood-ugadi-gudi-padwa-baisakhi-vishu-puthandu-jur-sital-cheti-chand-bohag-bihu-navratri-chaitra-nav-varsh-bollywood-celebs-wishes-784319
अभिनेता फरहान अख्तर लिखते हैं, आपको शुभ गुड़ी पड़वा, बैसाखी, बिहू, नवरेह, चेटीचंड, उगादी, पुथंडु, विशु और रमजान मुबारक। आपको और आपके सभी प्रियजनों को प्रेम, शांति, ख़ुशी।
Wish you a happy Gudi Padwa, Baisakhi, Bihu, Navreh, Chetichand, Ugadi, Puthandu, Vishu & Ramadan Mubarak.
Love. Peace. Happiness. To you and all your loved ones. 🙏🏽❤️
रामायण में राम का रोल निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल ने शुभकामना देते हुए लिखा- भारतीय नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ तथा गुड़ी पड़वा महापर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
भारतीय नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ तथा गुड़ी पड़वा महापर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
— Arun Govil (@arungovil12) April 13, 2021
एकता कपूर ने लिखा, 'इन खूबसूरत त्योहारों का उत्सव अच्छी आशा, सकारात्मक होने, शांति को गले लगाने और एक दूसरे के जीवन में सद्भाव फैलाने की याद दिलाता है। आपको और आपके प्रियजनों को एक सुरक्षित और खुशहाल बैसाखी, पोइला बोशाक, चेटीचंड, पुथंडु और गुड़ी पड़वा'
The celebrations of these beautiful festivals is a reminder of good hope, being positive, embracing peace, and spreading harmony in each other's lives. Wishing you and your loved ones a safe and happy Baisakhi, Poila Boshak, Cheti Chand, Puthandu, and Gudi Padwa✨✨