फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: दमदार हीरोइन तलाश रहे करण जौहर ने फेंका नया पासा, साउथ की इस सुपरस्टार पर लगाया दांव

Tue, 13 Apr 2021 11:52 AM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 13 Apr 2021 11:52 AM IST
विज्ञापन
EXCLUSIVE: Karan Johar, who is looking for heroin bet on South superstar tamanna bhatia
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नौ साल पहले फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से निर्माता निर्देशक महेश भट्ट की बेटी आलिया को सुपरस्टार बनाने वाले करण जौहर को इन दिनों एक नई हीरोइन की शिद्दत से तलाश है। कहने को तो वह फिल्म ‘बुलबुल’ की हीरोइन तृप्ति डिमरी और अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया को अपनी कंपनी धर्मा एंटरटेनमेंट के लिए साइन कर चुके हैं। लेकिन, उनके कैंप में साउथ की एक सुपरस्टार की लेटेस्ट एंट्री होने से उनके कैंप की बाकी हीरोइनों के होश उड़े हुए हैं।

EXCLUSIVE: Karan Johar, who is looking for heroin bet on South superstar tamanna bhatia
करण जौहर , आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में आलिया को लॉन्च करने के बाद करण जौहर ने फिल्म ‘गिप्पी’ में रिया विज और फिल्म ‘उंगली’ में कंगना रणौत पर भी दांव लगाया लेकिन मामला उनका घूम फिरकर आलिया भट्ट पर ही आता रहा। पिछले नौ साल में वह आलिया भट्ट के साथ ‘2 स्टेट्स’, ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’, ‘शानदार’, ‘कपूर एंड संस’, ‘डियर जिंदगी’, ‘बदरीनाथ की दुल्हनिया’, ‘राजी’, और ‘कलंक’ बना चुके हैं। आलिया की धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘ब्रह्मास्त्र’ भी पिछले तीन साल से निर्माणाधीन है।

EXCLUSIVE: Karan Johar, who is looking for heroin bet on South superstar tamanna bhatia
करण जौहर - फोटो : instagram/karanjohar

फिल्म ‘कलंक’ के फ्लॉप होने और फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की रिलीज को लेकर बार बार आ रही अड़चनों के बीच आलिया की एक फिल्म ‘सड़क 2’ भी सुपरफ्लॉप हो चुकी है। करण ने कियारा आडवाणी पर भी दांव लगाया हुआ है, लेकिन उनकी अब तक की सारी ब्रांडिंग पर फिल्म ‘इंदु की जवानी’ ने पानी फेर दिया। करण जौहर खेमे में इन दिनों हीरोइनों का जबरदस्त अकाल है और उनकी फिल्मावली ‘अजीब दास्तान्स’ से भी कोई अच्छा नतीजा हासिल होता नहीं दिख रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
EXCLUSIVE: Karan Johar, who is looking for heroin bet on South superstar tamanna bhatia
करण जौहर, शनाया कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

करण जौहर ने हाल ही में नए चेहरों को अपनी फिल्मों, वेब सीरीज और डिजिटल उत्पादों में लॉन्च करने की एक बड़ी योजना का एलान किया है। धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी (डीसीए) बनाकर वह तृप्ति डिमरी, गुरफतेह पीरजादा, धैर्य करवा, लक्ष्य और शनाया कपूर को अपने साथ शामिल भी कर चुके हैं। शनाया की पहली फिल्म इसी साल जुलाई में शुरू होने जा रही है। लेकिन, करण को एक और दमदार चेहरे की तलाश अब भी है।

विज्ञापन
EXCLUSIVE: Karan Johar, who is looking for heroin bet on South superstar tamanna bhatia
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम

सूत्र बताते हैं कि करण जौहर ने इसी के चलते साउथ की सुपरस्टार बन चुकीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को भी डीसीए का आर्टिस्ट बना लिया है। तमन्ना अब आगे से वही हिंदी फिल्में करेंगी जो उनके लिए ये एजेंसी ओके करेगी। पैपराजी को तमन्ना के पीछे लगाकर सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया पर उनके लिए माहौल बनाने की शुरूआत हो चुकी है। डीसीए के मुखिया राजीव मसंद उनके लिए कहानियां सुनना शुरू कर चुके हैं। तमन्ना ने हिंदी फिल्मों से ही अपने करियर की शुरूआत की थी, उनकी पहली फिल्म ‘चांद सा रोशन चेहरा’ साल 2005 में रिलीज हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed